7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeभेल न्यूज़शिक्षा को रोजगार मूलक बनाने में प्रोफेसर अपनी अहम भूमिका निभाए- माथुर

शिक्षा को रोजगार मूलक बनाने में प्रोफेसर अपनी अहम भूमिका निभाए- माथुर

Published on

-भेल महाविद्यालय में प्रश्न बैंक पर सेमिनार का आयोजन

भोपाल

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल भोपाल में नवीन शिक्षा नीति 2020 (एनईपी) के संदर्भ में प्रश्न बैंक पर सोमवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन विश्व बैंक से सहायता प्राप्त मप्र उच्च शिक्षा गुणवत्ता परियोजना (एमपीएचईक्यूआईपी) के अंतर्गत महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्तात आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) द्वारा किया गया।

कार्यशाला में कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के विषय विशेषज्ञ प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों से उपस्थित हुए। कार्यशाला के प्रथम सत्र में विषय विशेषज्ञों में प्रश्न बैंक का निर्माण किया। प्रश्न बैंक हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में तैयार किया गया। कार्यशाला में डॉ. मथुरा प्रसाद ने विभिन्न परंपरागत विषयों को नई शिक्षा नीति के तहत किस तरह से छात्रहित में तकनीक से जोड़ते हुए आधुनिक परिवेश के अनुरूप ढालने की चुनौती पर अपने विचार व्यक्त किए।

उन्होंने शिक्षा को रोजगार मूलक बनाने पर जोर दिया। भेल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय जैन ने अपने उद्बोधन में प्राध्यापकों से अपडेट रहने का आह्वान किया एवं बताया कि प्रश्न बैंक को शीघ्र ही महाविद्यालय की वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा। कार्यशाला के द्वितीय सत्र का आयोजन लर्निग आउट कम पर विमर्श हेतु आयोजित किया गया। द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में भोपाल नर्मदापुरम संभाग के अतिरिक्त संचालक डॉ. मथुरा प्रसाद उपस्थित हुए।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

बीएचईएल हरिद्वार में सुरक्षा पखवाड़ा, ‘शून्य दुर्घटना’ के लक्ष्य के साथ ईडी रंजन कुमार ने किया विजेताओं को पुरस्कृत

बीएचईएल हरिद्वार में 4 मार्च से आयोजित 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस और सुरक्षा पखवाड़ा...

भेल में सुरक्षा पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य कारखाने के कर्मचारी की सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागृत करना है — ईडी

भोपाल भेल  भोपाल में औद्योगिक सुरक्षा और कर्मचारी कल्याण को प्राथमिकता देते हुए 55वां राष्ट्रीय...