भोपाल
बीएचईएल की एचएमएस यूनियन ने सेंट्रल सेफ्टी कमेटी की बैठक में कारखाने से जुड़े कई मुद्दे उठाये। इस पर प्रबंधन को सुधार लाने की समझाइश भी दी । इसके बावजूद कारखाने के डब्ल्यटीएम ब्लॉक के बे-नंबर 4 में काम के दौरान एक जॉब ले जाते हुये एक क्रेन ब्रेक फेल हो जाने के कारण जॉब नीचे गिर गया । गनीमत यह है कि एक ठेका मजदूर श्रीराम बाल-बाल बच गया अन्यथा एक बड़ी दुर्घटना हो जाती ।
इधर कमेटी के मेंबर मनोज दीक्षित ने बताया कि कारखाने में कार पर आने और जाने के दौरान जो ट्रैफिक की समस्या होती है उसे दूर किये जाये । सड़कों पर कई जगह लोहे के चिप्स फैले रहते हैं जिससे कारों के और मोटरसाइकिल में वह चिप्स फंसने के कारण टायर पंचर हो जाते हैं ।
कारखाने में आग बुझाने के लिए फायर हाइड्रेंट सिस्टम कई जगह पानी उपलब्ध नहीं करा पा रहा है इसलिये फायर हाइड्रेंट सिस्टम को दुरुस्त कराने के साथ कारखाने की एक प्रमुख समस्या खुले में पेंट रोकने , कारखाने में कई जगह पॉल्यूशन की समस्या है जिसमें डस्ट और फ्यूम्स है को एक एग्जॉस्ट सिस्टम लगाकर अविलंब दूर करने ,मच्छरों का प्रकोप कम करने के लिए दवाई का छिड़काव किया जाए, जंबू लिफ्टर और क्रेंस के ऑपरेटरों को पर्याप्त ट्रेनिंग दी जाये ताकि वह अच्छे ढंग से क्रेन और जम्मू लिफ्टर ऑपरेट कर सकें।
