– न्यूक्लियर पॉवर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के दल ने किया भेल के ब्लॉकों को निरीक्षण
– कॉरपोरेट के डायरेक्टर पॉवर मठारू भी एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे भोपाल
भोपाल
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल भोपाल कारखाने में जल्द ही न्यूक्लियर के आर्डर मिलने की संभावना अब बढ़ गई है क्योंकिइस कारखाने में इसके निर्माण की सभी सुविधाऐं मौजूद है । यह कहा जा रहा है कि अब जल्द ही बड़े आर्डर मिलेंगे । इस संबंध में ईडी श्री निगम ने कहा है कि औद्योगिक जगत में बीएचईएल एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है और देश के औद्योगिक विकास में इसकी भूमिका अहम है ।
बीएचईएल कारखाने में विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होने के साथ ही भविष्य में बीएचईएल में नए उत्पादों का निर्माण भी किया जाएगा । इसी को लेकर बीएचईएल, में गुरूवार को न्यूक्लियर पॉवर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के शीर्ष दल ने कारखाने का अवलोकन किया । इस दल में निदेशक (तकनीकी) अतुल भांदक्कर, कार्यपालक निदेशक (क्यूए) थॉमस मैथ्यू, कार्यपालक निदेशक , वी राजेश एवं उप मुख्य अभियंता एसबी धर्माधिकारी शामिल थे ।
इस अवसर पर बीएचईएल के निदेशक (पॉवर एवं मा.सं. अतिरिक्त प्रभार) उपिंदर सिंह मठारू तथा बीएचईल, भोपाल एवं झांसी के कार्यपालक निदेशक विनय निगम भी मौजूद थे । इस दौरान उन्होंने गोल्डन जुबली एवं ब्लॉक-1 में एनपीसीआईएल के लिए बीएचईएल, भोपाल द्वारा बनाए जा रहे जॉबों का निरीक्षण किया और कारखाने में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया ।
इसके पश्चात एनपीसीआईएल की टीम ने निदेशक (पॉवर एवं मा.सं. अतिरिक्त प्रभार) श्री मठारू, कार्यपालक निदेशक श्री निगम तथा सभी महाप्रबंधकों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की । इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक श्री निगम ने बीएचईएल, भोपाल के विभिन्न उत्पादों के विषय में जानकारी देते हुए यहां चल रहे कार्यों के संबंध में सभी को बताया। इसको लेकर अफसरों के साथ लंबी बैठक भी हुई ।
