11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeखेलकोहली ने खरीदा अलीबाग में आलीशान बंगला, इतनी है उनके लग्जरी विला...

कोहली ने खरीदा अलीबाग में आलीशान बंगला, इतनी है उनके लग्जरी विला की कीमत

Published on

नई दिल्ली

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने मुंबई में एक और घर खरीदा है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में खेल रहे इस धाकड़ बल्लेबाज ने इंदौर टेस्ट से पहले अलीबाग में एक लग्जरी बंगला खरीदा है। विराट कोहली ने एक दिन पहले ही 23 फरवरी को मुंबई के अलीबाग इलाके में 2000 वर्ग फुट का विला खरीदा है। कोहली के इस लक्जरी बंगला की कीमत 6 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

मुंबई के इस लग्जरी इलाके में कोहली की यह दूसरी प्रॉपर्टी है। इससे पहले कोहली और वाइफ अनुष्का शर्मा ने शादी के बाद मुंबई के वर्ली इलाके में ओंकार टावर में घर खरीदा था। अलीबाग में स्थित विराट की यह प्रॉपर्टी भी शानदार है। एक रिपोर्ट के अनुसार, एडवोकेट महेश म्हात्रे ने बताया कि कोहली को यह बंगला प्राकृतिक सुंदरता के कारण पसंद है।

महेश म्हात्रे अवास लिविंग अलीबाग एलएलपी के लिए लॉ एडवाइजर हैं। उन्होंने बताया कि विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में औपचारिकताओं को पूरा किया। कोहली ने 36 लाख की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया है। यहां विराट को 400 वर्ग फुट का स्विमिंग पूल भी मिलेगा। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में भारत ने 2-0 की बढ़त ले ली है। उसने नागपुर और दिल्ली टेस्ट में मेहमान ऑस्ट्रेलियाई टीम को बुरी तरह हराया था।

उनका कहना था कि विराट कोहली फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया के साथ हैं। ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी में भाई ने ही सारी प्रक्रिया पूरी की। कोहली की अलीबाग में यह दूसरी प्रॉपर्टी है। विराट कोहली और पत्नी अनुष्का शर्मा ने सस1 सितंबर 2022 को जिराड विलेज में 36,059 स्क्वेयर फुट वाले शानदार फॉर्महाउस को 19.24 करोड़ रुपये में खरीदा था। उस समय भी विराट के भाई ने ही सारी प्रक्रिया पूरी करवाई थी।

Latest articles

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...

विधानसभा में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल मप्र विधानसभा परिसर में दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...