10.1 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeभेल न्यूज़जिस क्षेत्र में चल रही है विकास यात्रा वहां अवैध कालोनियों की...

जिस क्षेत्र में चल रही है विकास यात्रा वहां अवैध कालोनियों की भरमार

Published on

-गोविंदपुरा विधायक की विकास यात्रा के दौरान देड़ करोड़ के लोकार्पण एवं भूमि पूजन का दिलाया भरोसा

भोपाल

गोविन्दपुरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने शुक्रवार को अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता पवन पुत्र श्री हनुमान महाराज जी की स्तुति कर विकास यात्रा ग्राम खेजड़ा बरामद से शुरू की । ग्राम खेजड़ा भोपाल नगर निगम का सीमावर्ती क्षेत्र है। नगर सीमा के विस्तार के कारण लोगों ने अपने आवास इसी विस्तारित क्षेत्र मे बनाये है ।

श्रीमती गौर ने खेजड़ा बरामद गांव में 10. 5 लाख रूपये की लागत से श्मसान स्थल तक जाने वाली रोड का भूमिपूजन किया वहीं खेजड़ा बरामद, भानपुर, महौली दामखेड़ा एवं करारिया फार्म क्षेत्र मे विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि पूजन के लगभग 1.50 करोड़ रूपये के कार्य सम्पन्न होंगे। इस क्षेत्र में तेजी के साथ आबादी बढ़ रही है। वहां अवैध कॉलोनियों की भरमार है । यात्रा में श्रीमती गौर ने आम जनता को आगाह किया कि अपना भूखण्ड खरीदते समय पूरी सावधानी बरते अन्यथा बाद मे अनेको समास्याओं सामना करना पड़ सकता है।

उनकी विकास यात्रा का काफिला खेजड़ा बरामद हनुमान मंदिर से प्रारम्भ हुआ। सवेरे से ही महिलाए सड़क पर आकर अपने विधायक का स्वागत कर रही थी । श्रीमती गौर के द्वारा लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (खाद्य पात्रता पर्ची) 530 हितग्राही, सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन योजना का लाभ 328, राष्ट्रिय वृद्धावथा पेंशन योजना 419, सामाजिक सुरक्षा वृद्धावस्था पेंशन योजना 37, सामाजिक नि:शक्त पेंशन योजना 57, सामाजिक सुरक्षा परित्यक्ता पेंशन योजना 1, आयुष्मान भारत योजना 144, मुख्मंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना 1, बहुविकलांग एवं मंदबुद्धि के लिए आर्थिक सहायता 8, दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन सहायता राशि 24, निर्माण श्रमिक एंव श्रम विभाग (संबल 2.0 ) 208, राष्ट्रिय परिवार सहायता योजना27, पी.एम. स्वनिधि योजना 10 हजार लोन 213, पी.एम.स्वनिधि योजना 20 हजार लोन 46, पी.एम. स्वनिधि योजना 50 हजार लोन 2, लाड़ली लक्ष्मी योजना 91, बी.पी.एल. आवेदन 57, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना 195, धारणाधिकार भूमिस्वामी अधिकार पत्र ( पट्टा) 29, सहित कुल 2417 हितग्राही लाभार्थीयो को पंजीयन पत्र दिया गया। जगत-जगह विकास यात्रा रोक कर पुष्प माला पहना कर अपने विधायक का स्वागत कर रहे थे।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

बीएचईएल हरिद्वार में सुरक्षा पखवाड़ा, ‘शून्य दुर्घटना’ के लक्ष्य के साथ ईडी रंजन कुमार ने किया विजेताओं को पुरस्कृत

बीएचईएल हरिद्वार में 4 मार्च से आयोजित 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस और सुरक्षा पखवाड़ा...

भेल में सुरक्षा पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य कारखाने के कर्मचारी की सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागृत करना है — ईडी

भोपाल भेल  भोपाल में औद्योगिक सुरक्षा और कर्मचारी कल्याण को प्राथमिकता देते हुए 55वां राष्ट्रीय...