8.2 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहम जानते हैं कि आप कौन हैं, कहां रहते हैं, कहां ढूंढना...

हम जानते हैं कि आप कौन हैं, कहां रहते हैं, कहां ढूंढना है… रूस को लेकर G-20 की बैठक में जंग

Published on

मॉस्को

भारत की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले G-20 की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध बड़ा मुद्दा बनकर उभरा है। भारत की कोशिश है कि इस मुद्दे को कैसे भी शांत किया जाए। वहीं, पश्चिमी देश जोर-शोर से इस युद्ध को लेकर रूस को जिम्मेदार ठहराने की कोशिश कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, बेंगलुरु में आयोजित G-20 के वित्त मंत्रियों की बैठक मे रूसी प्रतिनिधि के सामने कनाडा और जर्मनी के प्रतिनिधियों ने जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि आप कौन हैं, आप कहां रहते हैं, आपको कहां ढूंढना है, और हम यह नहीं भूलेंगे कि आप व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार हैं। वहीं, रूस ने दावा किया है कि यूक्रेन में शांति के चैंपियन ये देश हथियारों की आपूर्ति से संतुष्ट नहीं हुए तो अब आतंकवादी तरीकों का सहारा ले रहे हैं। वे भारत में आयोजित उच्च स्तरीय कार्यक्रम को कलंकित करने की परवाह भी नहीं कर रहे।

रूस-यूक्रेन संघर्ष: ये ‘संकट’ है या ‘युद्ध’
जी-20 देशों के नेता रूस-यूक्रेन संकट को नाम दिये जाने पर मंथन कर रहे हैं। वे इस बात पर विचार-विमर्श कर रहे हैं कि यहां चल रही जी-20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की दो-दिवसीय बैठक के बाद जारी किए जाने वाले संयुक्त घोषणा पत्र में रूस-यूक्रेन संकट को किस नाम से संबोधित किया जाए। मेजबान भारत चाहता है कि भू-राजनीतिक तनाव को ‘संकट’ या ‘चुनौती’ कहा जाए, जबकि अमेरिका और दूसरे पश्चिमी देशों के मुताबिक यह ‘युद्ध’ से कम कुछ भी नहीं है। संयुक्त घोषणा पत्र शनिवार शाम को जारी किया जाना है।

तटस्थ शब्द खोजने की कोशिश में जुटा भारत
सूत्रों ने कहा कि भारत तटस्थ शब्द को शामिल करने के लिए आम सहमति बनाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने पिछले दो दिनों में संयुक्त घोषणा पत्र की भाषा पर चर्चा की और ऐसा लगता है कि बहस लंबी खिंच सकती है। भारत ने रूस की न तो सीधे निंदा की है और न ही उसका पक्ष लिया है। लेकिन, दोनों देशों के बीच पिछले एक साल में व्यापार तेजी से बढ़ा है। रूस ने भारत को घटी दरों पर कच्चा तेल मुहैया कराया है।

बाली जी-20 में रूस-यूक्रेन युद्ध की हुई थी निंदा
इससे पहले बाली में नवंबर 2022 में आयोजित हुए अंतिम जी20 शिखर सम्मेलन की संयुक्त घोषणा में कहा गया था, अधिकतर सदस्यों ने यूक्रेन में युद्ध की दृढ़ता से निंदा की। इसमें आगे कहा गया था कि हालांकि कुछ सदस्य देशों के हालात और प्रतिबंधों को लेकर अलग विचार थे। गौरतलब है कि रूस भी जी20 का हिस्सा है और वह यूक्रेन पर अपने आक्रमण को ”विशेष सैन्य अभियान” कहता है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...