9 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयईरानी संसद के स्पीकर गालिबाफ ने दी ट्रंप को धमकी- होर्मुज से...

ईरानी संसद के स्पीकर गालिबाफ ने दी ट्रंप को धमकी- होर्मुज से हमारे जहाज नहीं निकले तो किसी के नहीं गुजरने देंगे

Published on

Iran US War: ईरान-अमेरिका के बीच होर्मुज को लेकर फिर से तनाव बढ़ गया है। ट्रंप की बयानबाजी के चलते ईरान ने दोबारा होर्मुज को बंद कर दिया है। ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद गालिबाफ ने कहा कि अगर ‘हम होर्मुज से खुद नहीं गुजर सकते तो दूसरों के लिए गुजरना असंभव’ है। ईरान ने अपनी प्रतिज्ञा को और मजबूत करते हुए कहा है कि जब तक अमेरिका द्वारा ईरानी बंदरगाहों पर लगाई गई नाकेबंदी नहीं हटा लेता, तब तक होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर पाबंदी लागू रहेगी।

 

3 दिन बाद खत्म हो जाएगा सीजफायर

ईरान और अमेरिका के बीच लागू सीजफायर 3 दिन बाद यानी 22 अप्रैल को खत्म हो जाएगा। इसके बाद दोनों देशों में फिर से जंग छिड़ने की आशंका बढ़ गई है। क्योंकि अभी तक दूसरे दौर की वार्ता की कोई तारीख नहीं तय हुई है और इसके आसार भी बहुत कम नजर आ रहे हैं। गालिबाफ़ ने एक टेलीविजन साक्षात्कार में कहा कि तेहरान महत्वपूर्ण जलमार्ग से गुजरने वाले वाणिज्यिक जहाजों को लगातार धमकी देता रहेगा।

शनिवार को ईरान ने गुजरने की कोशिश कर रहे जहाजों पर गोलीबारी भी की थी। “जब हम खुद नहीं गुजर सकते, तो दूसरों के लिए हार्मुज जलडमरूमध्य से गुजरना असंभव है।” ईरान की नौसेना ने जहाजों को चेतावनी दी है कि वे इस जलडमरूमध्य से न गुजरें। यह जलडमरूमध्य विश्व के लगभग पांचवें हिस्से के तेल का सामान्य परिवहन मार्ग है।

अमेरिका ने ईरान को दिया नया प्रस्ताव

ईरान ने शनिवार को कहा कि उसे अमेरिका से नए प्रस्ताव मिले हैं और पाकिस्तानी मध्यस्थ दूसरे दौर की प्रत्यक्ष बातचीत का इंतजाम करने में लगे हैं। ईरान के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करना शायद उसका सबसे शक्तिशाली हथियार है। इससे विश्व अर्थव्यवस्था को खतरा है और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर राजनीतिक दबाव बढ़ रहा है। दूसरी ओर, अमेरिका के लिए यह नाकेबंदी ईरान की पहले से कमजोर अर्थव्यवस्था को और दबाव में डाल रही है तथा सरकार को लंबे समय तक नकदी प्रवाह से वंचित कर रही है।

‘मेरे लिए शहादत से बड़ी कोई सफलता नहीं’

गालिबाफ ने कहा, “शहादत के सिवा मेरे लिए कोई सफलता नहीं, मैं लोगों को उनके अधिकार दिलाने के लिए अपनी जान और शोहरत दोनों कुर्बान करने को तैयार हूं।” गालिबाफ ने चेतावनी दी है कि अमेरिका अगर अड़ियल रहा तो ईरान भी उसकी शर्तों के आगे झुकना को तैयार नहीं है।

 

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...