9 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यराजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Published on

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम से एक नई पहल की है। उन्होंने कहा कि नीति निर्माण में ‘आधी आबादी’ की पूरी सहभागिता सुनिश्चित करना राज्य सरकार का संकल्प है। मुख्यमंत्री ने छात्राओं का आह्वान किया कि वे पूर्ण आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ें।

संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ का उल्लेख करते हुए कहा कि यह कानून महिलाओं को नेतृत्व की भूमिकाओं में लाने के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की बेटियां आज खेल, शिक्षा, विज्ञान और रक्षा जैसे हर क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना रही हैं। मुख्यमंत्री ने बेटियों से आत्मनिर्भर बनने और समाज में बदलाव की वाहक बनने का आग्रह किया।

छात्राओं के अनुभव सुनने के बाद भजनलाल शर्मा ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी का दृढ़ आत्मविश्वास ही ‘विकसित भारत’ की आधारशिला बनेगा। उन्होंने कहा जब हमारी बेटियां निडर होकर अपने विचारों को साझा करती हैं, तो यह विकसित होते राजस्थान और भारत की एक जीवंत तस्वीर पेश करता है।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...