7.2 C
London
Friday, February 13, 2026
Homeराज्यहंसते-हंसते दूल्हे को हल्दी लगा रहा था शख्स, अचानक गिरा और हो...

हंसते-हंसते दूल्हे को हल्दी लगा रहा था शख्स, अचानक गिरा और हो गई मौत

Published on

नई दिल्ली

हैदराबाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग सन्न है कि हंसते हुए शख्स की मौत कैसे कुछ सेकण्ड के अन्दर हो गई। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शादी समारोह के दौरान खुशी का माहौल था, मृत व्यक्ति भी हंसता और मजाक करता दिखाई दे रहा है। इस दौरान अचानक शख्स को दिल का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गई। जहां शादी की ख़ुशी का माहौल था, वहां चीख पुकार मच गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैदराबाद के काला पत्थर इलाके में शादी समारोह चल रहा था। हल्दी कार्यक्रम में लोग बारी-बारी दुल्हे को हल्दी लगा रहे थे। इस कार्यक्रम का लोग अपने मोबाइल से भी वीडियो भी बना रहे थे। मृत व्यक्ति भी दूल्हे को हल्दी लगाने पहुंचा, इस दौरान वो बेहद खुश और मस्ती मजाक करते दिखाई दे रहा था। हाथ में हल्दी लेने के बाद ही व्यक्ति को बेसुधी छाने लगी और वो गिर पड़ा, वहां चीख पुकार मच गई।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर लोगों की टिप्पणी
@ArunMantriCA यूजर ने लिखा कि जीवन बहुत अनिश्चित है। आनंद से जियो! हैदराबाद से होने के कारण इस बारे में दो दिन पहले ही पता चला था। यह देखकर वाकई दुख हुआ। @tweetfromAnshul यूजर ने लिखा कि अब जिन्दगी का कोई भरोसा नहीं है, कब किसका बुलावा आ जाए पता नहीं! @jain_ravindra2 यूजर ने लिखा कि जिन्दगी का कोई भरोसा नहीं, इसलिए आज जियों और कल की चिंता छोड़ो!

एक यूजर ने लिखा कि ये अचानक कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है, इसके लिए सरकार को कुछ काम जरूर करना चाहिए। एक यूजर ने लिखा कि इतनी मौत देखने के बाद अब यही सवाल दिमाग में आ रहा है कि इसके पीछे वजह क्या है? क्या कोई बता सकता है कि कहीं ये कोरोना की वैक्सीन का साइड इफ़ेक्ट तो नहीं है। पुनीत नाम के यूजर ने लिखा कि इस तरह के दृश्य और घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, वेक्सीन के प्रभावों के बारे में रिसर्च और बोलने से क्यों कतरा रहे हैं विशेषज्ञ?

बता दें कि पिछले दिनों इस तरह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, कहीं जिम करते तो कहीं काम करते-करते लोगों की जान जा रही है। कई लोग तो डांस करते करते गिरे और उनकी मौत हो गई। दिल का दौरा पड़ने से होने वाली मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस तरह के वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना को दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस...

रोजगार, स्वरोजगार और स्टार्टअप को मिलेगा नया बल : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन के अनुरूप राजस्थान विधानसभा में प्रस्तुत बजट 2026-27 में...

भवन विकास निगम की कार्यशाला में मुख्यमंत्री ने अभियंताओं को दिया मार्गदर्शन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि निर्माण कार्य केवल ईंट-पत्थरों का जोड़ नहीं,...

नए श्रम कानूनों के विरोध में भोपाल में कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल केंद्र सरकार की नई श्रम संहिताओं के विरोध में गुरुवार को राजधानी भोपाल में...

More like this

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी

भोपाल रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी के एक गंभीर मामले में आरपीएफ ने पटना-इंदौर...