12.6 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedकिसानों को रुला रही प्याज, लागत की आधी रकम भी निकालनी हुई...

किसानों को रुला रही प्याज, लागत की आधी रकम भी निकालनी हुई मुश्किल

Published on

अहमदनगर,

प्याज की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. महाराष्ट्र के नासिक के बाद अहमदनगर के किसानों को भी प्याज की उपज पर अच्छे भाव नहीं मिल रहे हैं. जिले की मंडी में रोजाना जाना 60 हजार से 1 लाख क्विंटल तक प्याज की बोरियां मार्केट में आ रही हैं. कीमत इतनी गिर गई है कि किसान अपनी फसल की लागत भी नहीं निकाल पा रहा है.

लागत भी नहीं निकाल पा रहे किसान
अहमदनगर के कापुरवाडी मे रहने वाले युवा किसान वैभव कराले ने अपनी नौकरी छोड़ प्याज की खेती में हाथ आजमाया था. एक एकड़ में प्याज की बुवाई की थी. इस दौरान 1 लाख रुपये तक का खर्च आया था. 40 बोरियां मार्केट बाजार में बेचने पर 8000 रुपये मिले. 40 बोरियां प्याज अभी भी खेतों में पड़ी है. लागत ही नहीं निकल पा रहा है. ऐसे में वैभव ने प्याज की फसल पर सही कीमत ना मिलने पर अनुदान देने की मांग की है.

इतने में बिक रही प्याज
अहमदनगर कृषी उत्पन्न बाजार समिति के सचिव संजय काले के मुताबिक रोजाना 60 हजार से 1 लाख क्विंटल तक प्याज की बोरियां मार्केट मे आ रही हैं. एक नंबर प्याज को 1 हजार रुपये, 2 नंबर प्याज को 700 रुपये ,3 नंबर प्याज को 500 रुपये और 4 नंबर प्याज पर 250 रुपये प्रति क्विंटल दाम मिल रहा है.

क्यों प्याज के कीमतों में आई गिरावट
संजय बताते हैं कि महाराष्ट के प्याज की गुजरात ,कर्नाटक, आंध्र प्रदेश ,तामिनाडु मे बड़े पैमाने पर बिक्री होती है. इस बार इन सभी राज्यों में प्याज की फसल अच्छी हुई है. यही कारण है कि महाराष्ट्र में सभी जगह प्याज के दाम में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...