8.2 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयलड़कियों को स्कूल जाने से रोकने के लिए ईरान में सारी हदें...

लड़कियों को स्कूल जाने से रोकने के लिए ईरान में सारी हदें पार, सैकड़ों को पिलाया जहर

Published on

नई दिल्ली,

सितंबर 2022 में पुलिस हिरासत में 22 साल की महसा अमीनी की मौत के बाद से ही ईरान में हिजाब विरोधी प्रदर्शन जारी है. वहीं, अब लड़कियों को स्कूल जाने से रोकने के लिए ईरान में लोग सारी हदें पार कर दी हैं. रिपोर्ट के अनुसार, इस्लामिक देश ईरान में स्कूली छात्राओं को शिक्षा प्राप्त करने से रोकने के लिए खाने में जहर दिया जा रहा है.

सरकारी मीडिया के हवाले से समाचार एजेंसी एएफपी ने बताया कि ईरान के उप मंत्री ने रविवार को कहा कि कुछ लोग होली सिटी कोम में स्कूली छात्राओं को जहर दे रहे थे, जिसका मकसद लड़कियों की पढ़ाई बंद करना था. ईरान के उप स्वास्थ्य मंत्री युनूस पनाही ने भी इसकी पुष्टि की है कि यह जहर जानबूझकर दिया गया था.

सैकड़ों लड़कियां बीमार
नवंबर अंत से ही ईरान की राजधानी तेहरान के दक्षिणी शहर कोम में स्कूली छात्राओं के बीच रेस्पिरेटरी पॉइजनिंग के सैकड़ों मामले सामने आए हैं, इनमें से कुछ को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. अंग्रेजी वेबसाइट ब्लूमबर्ग के अनुसार, ईरानी स्वास्थ्य अधिकारी ने फार्स समाचार एजेंसी को बताया कि रसायनिक यौगिकों से बने जहरों से बड़े पैमाने पर स्कूली लड़कियां बीमार हुईं हैं.

सरकारी समाचार एजेंसी IRNA ने उप स्वास्थ्य मंत्री युनूस पनाही के हवाले से कहा, ” Qom के स्कूलों में छात्रों को जहर दिए जाने के बाद यह पाया गया है कि कुछ लोग चाहते थे कि सभी स्कूलों खासकर लड़कियों के स्कूलों को बंद कर दिया जाए. हालांकि, अभी तक सरकार की ओर से ना ही इस बारें में विस्तृत रिपोर्ट जारी की गई है और ना ही इस मामले में किसी की गिरफ्तारी हुई है.

मामले की न्यायिक जांच का आदेश
एजेंसी IRNA ने बताया कि बीमार छात्रों के माता-पिता 14 फरवरी को सरकारी अधिकारियों से स्पष्टीकरण की मांग को लेकर शहर के गवर्नर के बाहर जमा हुए थे. जिसके बाद सरकार के प्रवक्ता अली बहादेरी ने अगले दिन कहा था कि खुफिया और शिक्षा मंत्रालय लड़कियों में विषाक्तता के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं. पिछले सप्ताह प्रोस्क्यूटर जनरल मोहम्मद जाफर मोंजाजेरी ने इस घटना की न्यायिक जांच का आदेश दिया है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...