17.4 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की नगरी में हेरिटेज समेत 1000 से...

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की नगरी में हेरिटेज समेत 1000 से ज्यादा पेड़ों का कत्ल, किसी को नहीं लगी भनक

Published on

नागपुर

दुनिया भर में पौधरोपण और पेड़ों के संरक्षण के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र में अपने फायदे के लिए हजारों पेड़ काटे जा रहे हैं। ऐसी ही एक घटना नागपुर शहर के नारा इलाके से सामने आई है। यहां एक बिल्डर ने बिल्डिंग बनाने के लिए 1000 से ज्यादा पेड़ काट दिए हैं। दिलचस्प बात यह है कि नागपुर नगर निगम को इसकी भनक तक नहीं थी। यह गंभीर मामला एक पर्यावरणविद की शिकायत के बाद सामने आया है। दिलचस्प बात यह है कि यह घटना महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस के शहर में हुई है।

महाराष्ट्र टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जेरी प्रॉफिट ग्रुप नाम की एक बिल्डर कंपनी नारा सिमेट्री के पास 5 एकड़ जमीन की मालिक है। बिल्डर की ओर से यहां भवन निर्माण के लिए पिछले दस से 12 दिनों से पेड़ काटे जा रहे हैं। अब तक एक हजार से अधिक पेड़ काटे जा चुके हैं। साथ ही कई और पेड़ काटे जाएंगे। यह मामला नागपुर के एक पेड़ मित्र सचिन खोबरागड़े की शिकायत के बाद सामने आया। जांच के बाद संबंधित के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई है।

कई हेरिटेज पेड़ भी काटे गए
इस घटना के सामने आने के बाद नगर निगम के उद्यान विभाग में हड़कंप मच गया है। शिकायत मिलने के बाद उद्यान विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि इस अवैध कटाई में 20 से अधिक हेरिटेज पेड़ भी काटे गए हैं। साथ ही इसमें सबसे अधिक संख्या में बबूल के पेड़ हैं।

पालिका के प्रशासन पर एक प्रश्नचिन्ह
इस जानकारी के सार्वजनिक होने के बाद नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। एक निर्माण साइट पर पिछले 10 दिनों से पेड़ों की कटाई हो रही है लेकिन नगर निगम को इसकी जानकारी क्यों नहीं है? क्या बिल्डर और नगर निगम के कर्मचारियों की मिलीभगत थी? क्या यह अवैध कटाई नगर निगम के अधिकारियों की देखरेख में हो रही थी? ऐसे सवाल अब उठने लगे हैं।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...