19 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeभेल मिर्च मसालाआखिर बीएचईएल की रानीपेठ यूनिट से वापस आ ही गये डीजीएम साहब

आखिर बीएचईएल की रानीपेठ यूनिट से वापस आ ही गये डीजीएम साहब

Published on

भोपाल

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल भोपाल यूनिट से एक साल पहले रानीपेठ यूनिट ट्रांसफर पर गये बहुचर्चित एक उप महाप्रबंधक की आखिर अपनी मदर यूनिट में वापसी हो ही गई । उनके बारे में जितना कहा जाये उतना कम है । पहले तो भोपाल यूनिट के हाईड्रो विभाग में ही चर्चित रहे लेकिन पिछले एक साल में भेल की रानीपेठ यूनिट में भी नाम कमा लिया। वैसे तो भेल दिल्ली कॉरपोरेट महज एक साल पहले तबादले वाले अफसर का इतनी जल्दी खुद की मदर यूनिट में तबादला नहीं करते लेकिन ऐसा कौनसा कांड हो गया कि उनको भोपाल यूनिट भेज दिया ।

मजेदार बात तो यह है कि डीजीएम साहब के आने के पहले ही उन्हें कौन से विभाग में बिठाया जाये इसकी अटकलें उनके ज्वाईन करने के पहले ही चल पड़ी। वैसे यह कहा जा रहा है कि इन साहब की कोई बड़ी शिकायत मंत्री या दिल्ली कॉरपोरेट तक हो गई लेकिन इसके बावजूद उन्हें इसी यूनिट में क्यों वापस भेजा गया इसको लेकर भी अटकलों का बाजार गर्म है । कारखाने में इस बात की चर्चाएं ज्यादा है कि डीजीएम साहब वर्षों रहे अपनी पसंद के हाईड्रो विभाग में ही आना चाहते हैं। क्या प्रबंधन एक डीजीएम के आगे इतना असहाय हो गया है कि एक तो उनकी मनपसंद की मदर यूनिट में ही भेज दिया और फिर हाईड्रो विभाग भी उन्हें ही दिया जायेगा । इतने पॉवरफुल डीजीएम के विषय में तो पहले कभी सुना नहीं था।

खबर है कि यह साहब दिल्ली से पॉवर लगाकर अपना मलाईदार विभाग हाईड्रो में फिर से बैठना चहते हैं। इधर यह भी कहा जा रहा है कि पूरी सबसे ज्यादा नौकरी भोपाल यूनिट के मानव संसाधन विभाग में खपाने वाले ईडी एचआर को भी यह देखने की जरूरत नहीं समझी की क्या संबंधित डीजीएम का तबादला भोपाल में ही क्यों ,कहीं यह मामला कुछ खास से तो जुड़ा हुआ नहीं ।

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

भेल बरखेड़ा में 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव की धूम

भोपाल राजधानी के भेल क्षेत्र स्थित बरखेड़ा में आगामी 2 अप्रैल 2026 को श्री हनुमान...