11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeभोपालचार शादियां, हांगकांग और चीन में वर्षों रहा... पांचवीं पास ISI संदिग्ध...

चार शादियां, हांगकांग और चीन में वर्षों रहा… पांचवीं पास ISI संदिग्ध सफराज के खुल रहे ‘राज’

Published on

इंदौर

एनआईए से मिले इनपुट के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इंदौर में बड़ी कार्रवाई की है। इसके साथ ही सुरक्षा एजेंसियों की नजर फिर से इंदौर पर आ गई है। सुरक्षा एजेंसी को मिले मेल ने एक बार फिर सनसनी फैला दी है। इस मेल से संदिग्ध सरफराज मेमन को आईएसआई संगठन से जुड़े होने की जानकारी पुलिस को मिली थी। इसके बाद संदिग्ध सरफराज को हिरासत में लेकर देश की विभिन्न जांच एजेंसियां पूछताछ में जुटी है। वहीं, सरफराज के पासपोर्ट में चाइना और हांगकांग की कई एंट्री मिली है। जिसके आधार पर पूछताछ की जा रही है।

दरअसल, इंटेलिजेंस डीसीपी रजत सकलेचा ने बताया कि इंदौर पुलिस को मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम और एनआईए से इनपुट मिला था। संदिग्ध सरफराज मेमन निवासी चंदन नगर ग्रीन पार्क ISISI का संदिग्ध आतंकवादी है। इसी सूचना के आधार पर इंदौर इंटेलिजेंस ने पूछताछ की। संदिग्ध के सभी दस्तावेज खंगाले गए हैं, उसी के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

इंटेलिजेंस डीसीपी रजत सकलेचा के मुताबिक वह एक संदिग्ध व्यक्ति हो सकता है। किसी आतंकवादी संगठन से जुड़ा हुआ हो सकता है। इसके अलावा अब तक कोई बिंदु नहीं मिला है। हालांकि पासपोर्ट में चाइना और हांगकांग की कई एंट्री मिली है। जिसके आधार पर पूछताछ की जा रही है। वहीं, पुलिस अब पासपोर्ट कार्यालय से जानकारी निकाल रही है। साथ ही पुलिस अब यह भी तस्दीक करेगी कि हांगकांग-चाइना में जिस जगह पर रुका था और जो काम कर रहा था, उसमें कितनी सत्यता है।

डीसीपी के मुताबिक संदिग्ध सरफराज 12 साल हांगकांग और चाइना में रहा है। लेकिन बीच-बीच में भारत आता रहा है। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि सरफराज चाइनीज, हिंदी और इंग्लिश भाषा को बेहतर रूप से जानता है। हैरान करने वाली बात यह कि सरफराज केवल पांचवीं तक ही पढ़ा हुआ है।

पुलिस पूछताछ में सरफराज ने बताया कि उसकी चाइनीज महिला से शादी हुई थी। इसके बाद उसके वकील से विवाद हुआ। वकील की तरफ से यह गलत जानकारी उसके खिलाफ दी गई है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में भी गंभीरता जताते हुए, जांच में लिया है। फिलहाल पुलिस अब जांच कर रही है कि शिकायत का यह सनसनीखेज मेल आखिर कहां से आया है।

इंटेलिजेंस डीसीपी के मुताबिक संदिग्ध के परिवार के कुछ लोग कुवैत में रहते हैं। लेकिन बाकी के परिवार की जानकारी भारत में ही रहने की मिली है। पुलिस के मुताबिक संदिग्ध ने हांगकांग और चाइना के कई ऐसे रेस्टोरेंट के नाम बताएं हैं, जहां पर वो काम करता था। पुलिस के मुताबिक संदिग्ध 2018 में एक बार भारत आया था। तब रेस्टोरेंट और मोबाइल का कुछ काम किया था। इसके अलावा सरफराज ने ऑयल, कपड़ों और दवाइयों का बिजनेस अब तक करता रहा है। फिलहाल अभी एक मेडिकल पर कर्मचारी के रूप में काम करने की बात सामने आई है।

युवक ने की है चार शादी
वहीं, पूछताछ में यह बात सामने आई है कि उसने चार शादियां की है। जांच एंसेंसियों को उसने बताया है कि तीन से तलाक हो चुका है। पुलिस तमाम जानकारियों की जांच कर रही है। हालांकि आरोपी का कहना है कि उसके वकील ने जांच एंजेंसियों को गलत जानकारी दी है।

Latest articles

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...

विधानसभा में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल मप्र विधानसभा परिसर में दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन...

More like this

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...