11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeखेलक्या खत्म हो गया बुमराह का करियर, IPL से भी बाहर, वर्ल्ड...

क्या खत्म हो गया बुमराह का करियर, IPL से भी बाहर, वर्ल्ड कप तक खेलना मुश्किल

Published on

नई दिल्ली

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट से उबरने में नाकाम रहे हैं, जिसके कारण वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में नहीं खेल पाएंगे और उनके अगले छह महीने तक वापसी की संभावना भी नहीं है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने मंगलवार को पीटीआई को यह जानकारी दी। यह पता नहीं चल पाया कि पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी-20 विश्व कप में भी नहीं खेल पाने वाले इस तेज गेंदबाज की पीठ का ऑपरेशन करना होगा या नहीं।

बुमराह को शुरू में टी-20 विश्व कप की टीम में चुना गया था। बीसीसीआई के सूत्र ने कहा, ‘बुमराह आईपीएल से बाहर हो गए हैं क्योंकि वह अगले छह महीने तक वापसी नहीं कर पाएंगे। यहां तक कि हो सकता है कि वह तब तक भी वापसी नहीं कर पाए। लक्ष्य वनडे विश्वकप है, लेकिन उनकी उस टूर्नामेंट में खेलने की भी गारंटी नहीं है।’

इसका मतलब है कि अगर भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाता है तो बुमराह उसमें भी नहीं खेल पाएंगे। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल सात जून से ओवल में शुरू होगा। आईपीएल 31 मार्च से शुरू हो रहा है और बुमराह मुंबई इंडियंस के मुख्य तेज गेंदबाज है। वनडे विश्वकप अक्टूबर-नवंबर में भारत में खेला जाना है।

29 वर्षीय बुमराह ने 2022 में पांच टेस्ट, पांच वनडे और इतने ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के अलावा मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल के मैच खेले थे। बुमराह के एक्शन के कारण उनकी पीठ पर काफी दबाव पड़ता है। वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग का मानना है कि बुमराह हमेशा पीठ दर्द से परेशान रह सकते हैं।

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...