9.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयUN में पाकिस्तान पर फिर बरसे जयशंकर, आतंकवाद के मुद्दे पर घेरा

UN में पाकिस्तान पर फिर बरसे जयशंकर, आतंकवाद के मुद्दे पर घेरा

Published on

नई दिल्ली,

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच से आतंकवाद पर बोलते हुए पाकिस्तान पर निशाना साधा. जयशंकर ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की अपील करते हुए कहा कि यह समस्या मानवाधिकारों का सबसे बड़ा उल्लंघन है और इसे अंजाम देने वालों को हमेशा जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए.जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 52वें सत्र के दौरान अपने वीडियो संदेश में कहा कि मानवाधिकारों पर प्रतिकूल असर डालने वाली वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए भारत हमेशा से फ्रंट पर रहा है.

उन्होंने कहा कि बीते तीन साल विकासशील देशों के लिए मुश्किल रहे हैं. उन्होंने कहा कि कोरोना की चुनौतियों, ईंधन की बढ़ती कीमतों और बढ़ रहे कर्ज के बोझ से दुनियाभर में लोगों के मानवाधिकार प्रभावित हुए हैं. हमारे सामूहिक प्रयास उन लक्ष्यों को हासिल करना है, जिन्हें पीछे धकेल दिया गया है. उन्होंने कहा कि हमारा संविधान मूलभूत अधिकारों के रूप में नागरिक और राजनीतिक अधिकारों की गारंटी देता है.

जयशंकर ने कहा कि दुनिया को आतंकवाद को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति अपनानी चाहिए. आतंकवाद मानवाधिकारों का सबसे बड़ा उल्लंघन है और किसी भी परिस्थिति में इसका कोई जस्टिफिकेशन नहीं है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को कटघरे में खड़ा किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि भारत सीमापार आतंकवाद को बढ़ावा देने में पाकिस्तान की भूमिका को उजागर करता आया है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...