9.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत-पाकिस्तान के संबंध सुधारने का यूएई ने दिया 'ऑफर', मध्यस्थता कराने पर...

भारत-पाकिस्तान के संबंध सुधारने का यूएई ने दिया ‘ऑफर’, मध्यस्थता कराने पर कही ये बात

Published on

इस्लामाबाद

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और भारत के अच्छे संबंध हैं। भारत में संयुक्त अरब अमीरात के राजदूत अब्दुलनासर जमाल अलशाली ने कहा है कि दोनों देश एक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट करना चाहते हैं। इसके अलावा दोनों देश चाहते हैं कि रुपए और दिरहम में व्यापार हो। इस डील को अंतिम रूप देने के लिए बातचीत चल रही है। उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते सुधारने पर UAE के महत्व पर भी बात की। उन्होंने दोनों देशों के बीच शांति समझौते को लेकर भी ‘ऑफर’ दिया।

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अलशाली ने कहा कि UAE भारत के लिए उड़ानों से जुड़ी एक डील करना चाहता है, जिससे किराया कम होगा। ऐसा करके UAE ज्यादा से ज्यादा भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करना चाहता है। उनसे जब पूछा गया कि ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि पाकिस्तान और भारत के बीच UAE और सऊदी ने 2019 में शांति कराई ऐसे में वह इसका भविष्य क्या देखते हैं? इस पर अलशाली ने कहा कि उनके संबंध भारत और पाकिस्तान दोनों से अच्छे हैं।

क्या कहा UAE के राजदूत ने
उन्होंने कहा, ‘हमारे संबंध दोनों से अच्छे हैं। हमनें दोनों के बीच अच्छे संबंध के लिए अतीत में भूमिका निभाई है। लेकिन अंत में यह दोनों देशों पर ही निर्भर करता है। यह भी उन पर निर्भर करता है कि क्या वह हमारी भूमिका चाहते हैं या नहीं। लेकिन एक देश के तौर पर हमारे दोनों के साथ ही अच्छे संबंध हैं।’ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कुछ दिनों पहले अपनी UAE यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच मतभेदों को खत्म कराने में भूमिका निभाने को कहा था।

क्या बोले थे शहबाज शरीफ
जनवरी में अपनी UAE यात्रा के दौरान अल अरबिया को दिए गए इंटरव्यू में शहबाज शरीफ ने कहा था कि वह भारत के साथ बातचीत को तैयार हैं। शहबाज ने कहा था, ‘भारतीय नेतृत्व और प्रधानमंत्री मोदी को मेरा संदेश है, आइए हम बातचीत की टेबल पर बैठें और कश्मीर जैसे ज्वलंत मुद्दों को हल करने के लिए ईमानदारी से बातचीत करें।’ हालांकि शहबाज की बातचीत वाली पेशकश को एक मजबूरी ही माना गया। क्योंकि पाकिस्तान इस समय खराब आर्थिक स्थिति से जूझ रहा है और उसकी स्थिति को भारत के साथ ट्रेड और शांति ही सुधार सकती है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...