14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयईरान 12 दिनों में बना सकता है परमाणु सामग्री... अमेरिका के अधिकारी...

ईरान 12 दिनों में बना सकता है परमाणु सामग्री… अमेरिका के अधिकारी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिका हमेशा से ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम के खिलाफ रहा है। यही वजह है कि ईरान लंबे समय से प्रतिबंधों को झेल रहा है। लेकिन अब एक हैरान करने वाला खुलासा अमेरिका ने किया है। अमेरिका के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि ईरान लगभग 12 दिनों में एक परमाणु बम के लिए पर्याप्त वेपन ग्रेड यूरेनियम बना सकता है। ये दिखाता है कि ईरान का न्यूक्लियर प्रोग्राम काफी एडवांस हो चुका है। 2015 में जब ईरान के साथ परमाणु समझौता किया था तब कहा जा रहा था वह एक साल में परमाणु बम बना सकता है।

रक्षा नीति के अंडर सेक्रेटरी कॉलिन कहल ने हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव की सुनवाई में यह टिप्पणी की। दरअसल बाइडेन प्रशासन चाहता है कि ईरान के साथ न्यूक्लियर डील को एक बार फिर से पुनर्जीवित किया जाए, जिसके जवाब में एक रिपब्लिकन सांसद ने पूछा था कि आखिर इसकी जरूरत क्या है? कहल ने बताया कि न्यूक्लियर डील खत्म होने के बाद ईरान ने परमाणु हथियार बनाने में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि जब 2018 में डील खत्म हुई तब ईरान को हथियार से जुड़े तत्व बनाने में 12 महीने का समय लग रहा था। अब सिर्फ 12 दिन लगेंगे।

क्या बताया हल
कहल ने कहा, ‘इसलिए मुझे लगता है कि यदि आप इस मुद्दे को कूटनीतिक रूप से हल कर सकते हैं और उनके परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगा सकते हैं। यह अन्य विकल्पों की तुलना में बेहतर है। लेकिन अभी डील होल्ड है।’ अमेरिकी अधिकारी पहले भी समय का अनुमान लगाते रहे हैं। लेकिन अभी तक सिर्फ सप्ताह बताया जाता था। यह पहली बार है जब किसी अधिकारी ने सीधे दिन बता दिया है। हालांकि 12 दिन में ईरान परमाणु बम नहीं बना सकता है।

ईरान नहीं बना पाएगा बम
अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि ईरान भले ही परमाणु बम की सामग्री बनाने के करीब पहुंच गया है, लेकिन उसके पास अभी भी बम बनाने की तकनीक में महारत हासिल नहीं है। अमेरिका और ईरान के बीच 2015 में डील हुई थी, जिसे 2018 में डोनाल्ड ट्रंप ने खत्म कर दिया। इस समझौते में ईरान को आर्थिक प्रतिबंधों से राहत दी गई थी, लेकिन बदले में उसने बम बनाना बंद कर दिया था। पिछले दो साल से बाइडेन प्रशासन डील करने की कोशिश में है, लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिल पा रही है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...