11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
HomeभोपालUjjain: नकल रोकने पर नकाबपोश बदमाशों ने असिस्टेंट प्रोफेसर को पीटा, केस...

Ujjain: नकल रोकने पर नकाबपोश बदमाशों ने असिस्टेंट प्रोफेसर को पीटा, केस दर्ज

Published on

उज्जैन ,

मध्य प्रदेश के उज्जैन में नकल रोकने पर एक प्रोफेसर की पिटाई का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए और पुलिस उनकी तलाश में जुटी गई. पीड़ित असिस्टेंट प्रोफेसर ईश्वर नारायण शर्मा ने बताया कि बीए एलएलबी की परीक्षा में उनकी ड्यूटी लगी है. मंगलवार को एलएलबी फर्स्ट सेमेस्टर का एग्जाम था. इस दौरान कुछ अनजान युवक मोबाइल के साथ कॉलेज में घुसने की कोशिश कर रहे थे और उन्हें गेट के बाहर ही रोक दिया. ऐसी आशंका है कि आरोपी किसी छात्र को नकल करवाने जा रहे थे.

पीड़ित प्रोफेसर ने बताया कि इस बीच कुछ छात्र वॉशरूम में किताब लाकर नकल कर रहे थे, उनसे किताब लेनी चाही, तो उन्होंने धमकी दे दी. इसके बाद शाम को पेपर खत्म होने के बाद स्टाफ के साथ बाहर निकले, तो तीन चार नकाबपोश युवकों ने घेर कर हमला कर दिया. आरोपी लगातार लात-घूंसों से उन्हें लागातार मारते रहे. जिससे उनकी आंख और गाल पर चोट आई है. इसके बाद स्थानीय थाने में माला दर्ज कराया.

प्रोफेसर शर्मा का कहना है कि इससे पहले भी यहां एक प्रोफेसर को धमकी मिल चुकी है, बावजूद इसके सुरक्षा के उपाय नहीं किए गए. इतना बड़ा कॉलेज कैंपस है, लेकिन न सीसीटीवी हैं और न सुरक्षा गार्ड मौजूद रहता है. पीड़ित प्रोफेसर की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. बात दें, इंदौर में एक प्राइवेट बीएम कॉलेज के पूर्व छात्र ने 54 वर्षीय महिला प्राचार्य पर कथित तौर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी.

Latest articles

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...

विधानसभा में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल मप्र विधानसभा परिसर में दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन...

More like this