15.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeखेलईरानी कप में यशस्वी जायसवाल ने मचाया तहलका, घरेलू क्रिकेट में आग...

ईरानी कप में यशस्वी जायसवाल ने मचाया तहलका, घरेलू क्रिकेट में आग लगा रहा यह खिलाड़ी

Published on

ग्वालियर

ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया की तरफ से खेल रहे 21 साल के यशस्वी जायसवाल अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से टीम इंडिया के लिए दरवाजा खटखटा दिया। मध्यप्रदेश और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच यह मुकाबला ग्वालियर के रूप सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। जायसवाल अपनी बल्लेबाजी से ईरानी कप में तहलका मचा रहे हैं। खेल के पहले ही दिन उन्होंने अपनी टीम के लिए बेहतरीन दोहरा शतक जड़ा। इसके साथ ही वह भारतीय घरेलू क्रिकेट के इतिहास में एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं।

जायसवाल भारतीय घरेलू क्रिकेट में पहले बल्लेबाज ऐसे बन गए हैं, जिन्होंने एक ही सीजन में दलीप ट्रॉफी और ईरानी ट्रॉफी में दोहरा शतक लगाने का कारनामा किया है। इससे पहले उन्होंने मौजूदा घरेलू सीजन की शुरुआत में दलीप ट्रॉफी में खेलते हुए वेस्ट जोन के लिए दो दोहरे शतक जड़े थे। इस तरह चार मैच के भीतर के ही यशस्वी ने तीसरा दोहरा शतक जड़ा है।ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए यशस्वी ने 259 गेंदों का सामना करते हुए 213 रन बनाए जिसमें उन्होंने 30 चौके और तीन छक्के लगाए। यशस्वी को मध्यप्रदेश के तेज गेंदबाज आवेश खान ने बोल्ड किया।

15 मैच में यशस्वी का 8वां शतक

मुंबई के लिए घरेलू करिकेट खेलने वाले यशस्वी अपने प्रचंड फॉर्म में हैं। पिछले 15 मैचों के उनके प्रदर्शन को देखें तो उन्होंने इस दौरान 8 शतकीय पारी खेली। सिर्फ इतना ही अपने 15 फर्स्ट क्लास मैचों के करियर में यशस्वी ने तीन दोहरा शतक जड़कर धमाल मचा दिया। ऐसे में जल्द ही वह भी टीम इंडिया में अपनी दावेदारी रखने के लिए के लिए पूरी तरह से है।

अभिमन्यु ईश्वरन ने जड़ा शतक
रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम ने मध्यप्रदेश के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम के लिए फैसला किया था। अभिमन्यु ईश्वरन के साथ मयंक अग्रवाल पारी की शुरुआत करने उतरे लेकिन सिर्फ दो रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए। हालांकि इसके बात ईश्वरन ने यशस्वी के साथ मिलकर पैर जमा लिए। ईश्वरन 240 गेंद में 154 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। अपनी इस पारी में उन्होंने 17 चौके और दो छक्के भी लगाए। ईश्वरन और यशस्वी के दमदार बल्लेबाजी के कारण रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम ने खेल के पहले दिन 3 विकेट गंवाकर 381 रन बना लिए हैं। वहीं मध्यप्रदेश के लिए गेंदबाजी में आवेश खान को दो विकेट मिले।

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...