14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबलात्कार की बढ़ती घटनाओं से टेंशन में आया चीन, अब किंडरगार्टन के...

बलात्कार की बढ़ती घटनाओं से टेंशन में आया चीन, अब किंडरगार्टन के बच्चों को देगा सेक्स एजुकेशन

Published on

बीजिंग

चीन में किंडरगार्टन में यौन शिक्षा शुरू करने का प्रस्ताव पेश किया गया है। इसे चीनी संसद के आने वाले सत्र में मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा। हालांकि, इस प्रस्ताव को लेकर चीन में बहस शुरू हो गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यौन शिक्षा चीन के कानूनों का सम्मान करती है। उनका दावा है कि प्राकृतिक विज्ञान और चीनी सामाजिक मूल्य, पश्चिमी विचारधारा और मूल्यों पर आधारित शिक्षा के मॉडल को तोड़ देंगे। हालांकि, कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो छोटे बच्चों को यौन शिक्षा देने के खिलाफ हैं। उनका मानना है कि इससे बच्चों पर मनोवैज्ञानिक असर पड़ेगा।

संसद में मंजूरी के लिए पेश होगा प्रस्ताव
चीन की सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स से बात करते हुए पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत के क्यूझोउ के एक अस्पताल के डॉक्टर चेन वेई ने कहा कि यौन शिक्षा स्कूली शिक्षा का एक अनिवार्य हिस्सा है। स्कूलों में व्यापक यौन शिक्षा के लिए किंडरगार्टन बेहद महत्वपूर्ण वक्त है। चेन वेई चीन की राष्ट्रीय विधायिका, 14वीं नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) के उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने ही किंडरगार्टन से यौन शिक्षा प्रदान करने और चीनी संस्कृति के लिए उपयुक्त पाठ्यपुस्तकों का उपयोग करने को लेकर एक प्रस्ताव तैयार किया है।

यौन शिक्षा का मकसद क्या है
उनका मानना है कि बड़े पैमाने पर यौन शिक्षा युवाओं को सेक्स के प्रति कुछ ज्ञान, कौशल, दृष्टिकोण और मूल्य प्रदान करेगी। इससे उनके स्वास्थ्य और सम्मान को सुनिश्चित किया जा सकेगा। चेन का दावा है कि युवाओं को व्यापक यौन शिक्षा देने से पहली बार इंटरकोर्स को लेकर जागरूकता आएगी। इससे बार बार संबंध बनाने की आवृति को भी कम किया जा सकता है। इतना ही नहीं, चेन का मानना है कि इससे जन्म नियंत्रण उपायों को लेकर भी जागरूकता आएगी और उनका इस्तेमाल बढ़ेगा।

चीन में तेजी से बढ़ रहे बलात्कार के मामले
सुप्रीम पीपुल्स प्रोक्यूरेटोरेट के बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, चीन में पिछले पांच साल में कुल 131,000 लोगों पर बलात्कार और बाल उत्पीड़न सहित नाबालिगों के यौन उत्पीड़न के लिए मुकदमा चलाया गया है। एक चीनी गैर सरकारी संगठन के प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, सिर्फ 2021 में बच्चों के खिलाफ यौन उत्पीड़न के 223 मामले दर्ज किए गए, जिसमें 569 से अधिक पीड़ित शामिल थे। ऐसे में चीन की कोशिश यौन शिक्षा के माध्यम से बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों को रोकना है। यौन अपराधों के अलग-अलग प्रारूपों के बढ़ने को लेकर भी चीन परेशान है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...