15.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeखेलभारत को मिली घर में सबसे बड़ी हार, कप्तान रोहित शर्मा के...

भारत को मिली घर में सबसे बड़ी हार, कप्तान रोहित शर्मा के नाम हुआ सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

Published on

इंदौर

इंदौर टेस्ट में 76 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 9 विकेट से जीत दर्ज की। ट्रेविस हेड (नाबाद 49) और मार्नस लाबुशेन (नाबाद 28) ने पारी की शुरुआती ओवरों में मुश्किल परिस्थितियों का सामना करने के बाद 18.5 ओवरों में ऑस्ट्रेलिया को जीत दिला दी। भारत के लिए पिछले 10 वर्षों में यह केवल तीसरी हार है।

ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में तीन दिन के अंदर भारत को 9 विकेट से करारी शिकस्त देकर चार मैचों की सीरीज में वापसी की और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली। ऑस्ट्रेलिया ने जीत के लिए मिले 76 रने के लक्ष्य को एक विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। इस जीत के बाद भी ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 1-2 से पीछे है। इसके साथ ही रोहित शर्मा के नाम सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ।

सबसे कम गेंदों में हार गई टीम इंडिया
इस मैच में भारतीय टीम और उसके कप्तान रोहित शर्मा के नाम घर में सबसे कम गेंदों में हार का रिकॉर्ड दर्ज हुआ। इस मैच में 1135 गेंदें लगीं। इससे पहले इंग्लैंड और भारत के बीच कानपुर में 1951/52 में 1459 गेंदों में मैच का रिजल्ट निकला था, जो भारत के खिलाफ गया था।

पिछले 10 साल में घर में भारत की तीसरी हार
पिछले 10 सालों में भारतीय टीम की अपने घरेलू मैदान पर यह तीसरी हार है। इससे पहले 2017 में स्टीव स्मिथ वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पुण में हराया था, जबकि 2021 में जो रूट की इंग्लिश टीम ने चेन्नई टेस्ट में जीत दर्ज की थी।

3 दिन में छठी बार भारत हारा
टेस्ट इतिहास में छठा बार ऐसा हुआ कि भारत अपने घर में सिर्फ 3 दिन में हार गया। पहली बार वह 1951 में इंग्लैंड के खिलाफ कानपुर में हारा था। इसके बाद 1999 में साउथ अफ्रीका, 2000, 2017 और अब 2023 में ऑस्ट्रेलिया से हारा है।

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...