14.3 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराष्ट्रीयकब गायब हो जाएंगे दिल्ली से कूड़े के पहाड़? केजरीवाल ने बताई...

कब गायब हो जाएंगे दिल्ली से कूड़े के पहाड़? केजरीवाल ने बताई डेडलाइन

Published on

ई दिल्ली,

दिल्ली के शराब घोटाले के मामले में मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद पहली बार ओखला लैंडफिल साइट पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि अगले साल दिसंबर तक दिल्ली लैंडफिल साइट मुक्त हो जाएगी.

सीएम केजरीवाल ने कहा कि लगभग 26 साल पहले यहां कूड़ा आना शुरू हुआ. अभी यहां 40 लाख मीट्रिक टन कूड़ा है. इसमें से 20-25 लाख मीट्रिक टन कूड़ा हटाया जा चुका है. केजरीवाल ने कहा कि हमारा टारगेट था कि अगले साल मई तक कूड़े के पहाड़ को पूरी तरह से खत्म कर दिया जाए, लेकिन कोशिश है कि अगले साल दिसंबर तक इसे हटा दिया जाएगा.

सीएम केजरीवाल ने कहा कि कूड़ा तीन तरह का होता है. अभी क़रीब साढ़े चार हज़ार टन कूड़ा ही हर दिन डिस्पोज़ हो पा रहा है. एक अप्रैल से 10 हज़ार टन कूड़ा रोज डिस्पोज किया जाएगा और एक जून से 15 हज़ार टन किया जाएगा. यहां बड़ा प्लांट लगाया जाएगा.

उन्होंने कहा कि MCD का काम सुचारू रूप से चलेगा. जब तक नए प्लांट नहीं बनते, तब तक गाज़ीपुर और भलस्वा में कूड़ा डाला जाएगा. इस कूड़े के पहाड़ को मई तक और बाक़ी दोनों पहाड़ों को अगले साल दिसंबर तक पूरी तरह से साफ़ करने की योजना है.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...