9 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeभोपालभगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

Published on

  • राजेन्द्र शर्मा

बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान परशुराम के जयघोषों से गुंजायमान हो उठा। सर्व ब्राह्मण परिषद, सर्व ब्राह्मण महिला परिषद एवं परशुराम सेना के संयुक्त तत्वावधान में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर नगर में भव्य एवं विशाल बाइक रैली निकाली गई, जिसमें समाज के महिला-पुरुषों, युवाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली का शुभारंभ स्थानीय सांव​लिया मंदिर में भगवान परशुराम की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद सर्व ब्राह्मण परिषद बैरसिया के अध्यक्ष जगदीश गुदेनिया एवं परशुराम सेना अध्यक्ष विजय शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया।
सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ निकली यह भव्य रैली सांव​लिया मंदिर से चौपड़ बाजार, बाल विहार, शिवाजी चौक, शेरपुरा सहित नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए सहज विहार कॉलोनी स्थित भगवान परशुराम मंदिर पहुंची। मार्गभर श्रद्धालु भगवान परशुराम के जयकारे लगाते रहे, जिससे पूरा नगर भक्तिरस में सराबोर नजर आया।

रैली में भगवान परशुराम का आकर्षक रथ, मनमोहक चलित झांकियां, डीजे की धुन पर झूमते युवा तथा ढोल-नगाड़ों की गूंज मुख्य आकर्षण रही। जगह-जगह नगरवासियों, सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर रैली का भव्य स्वागत किया।

भगवान परशुराम मंदिर पहुंचने पर पूजा-अर्चना, महाआरती एवं प्रसादी वितरण किया गया। आयोजन में ब्राह्मण समाज की बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों एवं युवाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। पूरा नगर दिनभर “भगवान परशुराम की जय” के उद्घोष से गूंजता रहा और जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

भोपाल जंक्शन का आउटर यात्रा कर रही महिलाओं के लिए बना असुरक्षित

भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल जंक्शन से दर्जनों ट्रेनें गुजरती हैं। इसमें निशातपुरा से...

कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई: 157 आवेदकों ने सुनाई अपनी पीड़ा

अधिकारियों ने मौके पर किया कई समस्याओं का समाधान, त्वरित कार्यवाही के निर्देश भोपाल। कलेक्टर...

पटरी से उतरी शहर की लाइफलाइन: 350 से घटकर 50 रह गई बसों की संख्या

भोपाल। राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। कभी शहर...