9.4 C
London
Tuesday, June 9, 2026
Homeभोपालदादाजी धाम मंदिर में अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा, भक्ति...

दादाजी धाम मंदिर में अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा, भक्ति और वैदिक विधि-विधान के साथ सम्पन्न

Published on

भोपाल l जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, रायसेन रोड पटेल नगर भोपाल में रविवार के पावन अवसर पर अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जयंती का पर्व अत्यंत श्रद्धा, विश्वास एवं धर्मभावना के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम समस्त देवताओं के विधिवत पूजन से किया गया। तत्पश्चात विद्वान आचार्यों पंडित राजेन्द्र पलिया, रोहित तिवारी, अनुराग पांडे, सौरभ मिश्रा एवं ब्रह्मस्वरूप तिवारी (विदिशा) द्वारा भगवान परशुराम जी का षोडशोपचार पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न कराया गया।

इसके उपरांत शुभ अभिजीत मुहूर्त में भगवान को पुष्प अर्पित कर विशेष पूजन किया गया। आगे चलकर श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से आरती, अभिषेक एवं हवन का आयोजन किया गया, जिससे सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो गया।
इस अवसर पर श्री श्री 1008 श्री दादाजी गुरुदेव चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवरतन नामदेव, समस्त ट्रस्टीगण एवं मंदिर व्यवस्था समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे तथा सभी ने पुण्य लाभ प्राप्त किया।

हवन के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान जानकारी दी गई कि भगवान परशुराम, भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं। अक्षय तृतीया का दिन अत्यंत शुभ एवं स्वयं सिद्ध मुहूर्त माना जाता है, जिसमें बिना किसी विशेष मुहूर्त के विवाह, गृह प्रवेश एवं अन्य मांगलिक कार्य सम्पन्न किए जा सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार त्रेता युग का प्रारंभ भी इसी पावन तिथि से हुआ था।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों मेधावी श्रमिक पुत्री महेश्वरी को मिली 2 लाख रुपए की सहायता राशि

रायपुर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले की होनहार और मेधावी छात्रा महेश्वरी कोर्राम को कक्षा...

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी से मिले राज्यसभा उम्मीदवार अलका सिंह व सतीश पूनिया, मुख्यमंत्री शर्मा ने भी की शिष्टाचार भेंट

जयपुर। राज्यसभा के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अधिकृत उम्मीदवार...

335 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, सीएम भगवंत मान ने रोजगार और पेपर लीक मुद्दे पर केंद्र को घेरा

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के मिशन रोजगार अभियान के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार...

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में भीषण हादसा आग लगने से 8 श्रमिकों की मौत, कई घायल

विशाखापत्तनम/रायपुर। राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) द्वारा संचालित विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र में सोमवार को...

More like this

मानसून से पहले सड़कों पर उतरे मंत्री विश्वास सारंग, नालों की सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण

भोपाल। नरेला विधानसभा क्षेत्र में आगामी मानसून के दौरान जलभराव और बाढ़ जैसी संभावित...

शाहजहानाबाद की अशोका कॉलोनी में सरेराह हवाई फायरिंग, स्कूटी सवार बदमाशों ने फैलाई दहशत, वारदात सीसीटीवी में कैद

भोपाल। राजधानी के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली अशोका कॉलोनी में शुक्रवार...

अधिकमास एवं छठवें बड़े मंगल का दिव्य संयोग, दादाजी धाम मंदिर में होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

भोपाल। सनातन परंपरा में विशेष महत्व रखने वाले अधिकमास और छठवें बड़े मंगल के...