15.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeखेलखत्म नहीं हुआ है इंदौर की पिच पर किच-किच, आईसीसी ने लिया...

खत्म नहीं हुआ है इंदौर की पिच पर किच-किच, आईसीसी ने लिया कड़ा फैसला, लग सकता है बैन

Published on

इंदौर

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट मैच के लिए इस्तेमाल की गई होलकर स्टेडियम की पिच को ‘खराब’ करार दिया जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने भारत को तीसरे दिन नौ विकेट से शिकस्त दी। इस खराब रेटिंग से इंदौर को तीन डीमैरिट अंक भी मिले और ये अंक पांच साल के लिए सक्रिय रहेंगे। भारतीय टीम दोनों पारियों में 109 और 163 रन के स्कोर पर सिमट गई थी जबकि ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 197 रन बनाए और फिर तीसरे दिन सुबह उसने 76 रन के लक्ष्य का पीछा कर जीत हासिल की।

आईसीसी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ‘आईसीसी मैच रैफरी क्रिस ब्रॉड ने अपनी रिपोर्ट आईसीसी को सौंप दी जिसमें उन्होंने मैच अधिकारियों और दोनों टीमों के कप्तानों से बात करने के बाद उनकी चिंतायें व्यक्त कीं। इस आकलन के बाद स्थल को तीन डीमैरिट अंक दिये गए।’ इस रिपोर्ट को बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) को भेज दिया गया है जिसके पास इसके खिलाफ अपील करने के लिए 14 दिन का समय है।

ब्रॉड ने कहा, ‘पिच बहुत सूखी थी, इसने बल्ले और गेंद के बीच कोई संतुलन नहीं मुहैया कराया और इस पर शुरू से ही स्पिनरों को मदद मिल रही थी।’ उन्होंने कहा, ‘मैच की पांचवीं गेंद पिच की सतह से टूट गई और इसने कभी कभार पिच की सतह को भी तोड़ना जारी रखा जिस पर जरा भी या कोई भी ‘सीम मूवमेंट’ नहीं मिल रहा था और पूरे मैच के दौरान अत्यधिक और असमान उछाल रहा।’ भारत ने पहले ही सत्र में सात विकेट गंवा दिए थे क्योंकि गेंद शुरूआती आधे घंटे के दौरान ‘स्क्वायर टर्न’ ले रही थी।

भारत के लिए उलझा WTC फाइनल का समीकरण
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को इंदौर टेस्ट में जीत हासिल करना बहुत जरूरी हो गया था। हालांकि जिस उम्मीद के साथ टीम इंडिया मैदान पर उतरी थी वैसा कुछ भी नहीं हो पाया। ऐसे में अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा है। टीम इंडिया पॉइंट्स टेबल में अभी दूसरे स्थान पर हैं।

वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले पायदान पर काबिज है और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। ऐसे में सीरीज के चौथा टेस्ट मैच भारत के लिए करो या मरो को चुका है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...