15.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeखेलटीम इंडिया के सामने डांसिंग कॉप रंजीत सिंह ने किया डांस, बस...

टीम इंडिया के सामने डांसिंग कॉप रंजीत सिंह ने किया डांस, बस में बैठे विराट कोहली मुस्कुराने लगे

Published on

इंदौर

ट्रैफिक पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल रंजीत सिंह पूरे देश में डांसिंग कॉप के नाम से मशहूर हैं। वह डांस कर ट्रैफिक को कंट्रोल करते हैं। हेड कॉन्स्टेबल रंजीत ने इंदौर में टीम इंडिया की बस के आगे डांस किया है। उनकी अदा पर टीम इंडिया फैन हो गई है। बस के आगे बैठे विराट कोहली डांसिंग कॉप का डांस देखकर मुस्कुराने लगे। वहीं, रोहित शर्मा अपने आप को ताली बजाने से रोक नहीं पाए। उन्होंने टीम इंडिया के सामने डांस तब किया है, जब बस होल्कर स्टेडियम से बाहर निकल रही थी।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने ट्रैफिक कॉप रंजीत सिंह को ट्रैफिक कंट्रोल करने का तरीका दिखाने को कहा था। कप्तान रोहित शर्मा की अपील पर रंजीत सिंह ने डांस करते हुए ट्रैफिक संभालने का तरीका बताया। होल्कर स्टेडियम से टीम इंडिया जब बाहर निकल रही थी, तब रंजीत सिंह की ड्यूटी मेन गेट पर लगी थी। बस को आते देखकर वह डांस करने लगे। इस दौरान विराट कोहली मुस्कुरा रहे थे तो रोहित शर्मा खड़े होकर ताली बजा रहे थे। रंजीत ने भी सैल्यूट कर टीम इंडिया के खिलाड़ियों का सम्मान किया है।

दरअसल, इंडिया वर्सेज ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। गम के बीच ट्रैफिक जवान रंजीत सिंह ने अपने डांस के जरिए खिलाड़ियों के चेहरे पर खुशी ला दी है। ट्रैफिक जवान रंजीत सिंह ने बताया कि कैप्टन रोहित शर्मा और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा चाहते थे कि मै ट्रैफिक कंट्रोल करने का तरीका उन्हें बताउं। रंजीत ने कहा कि मेरे इस डांस से उनके चेहरे पर स्माइल आ गई। ऐसे में हम डांस करके क्यों न दिखाएं। सभी खिलाड़ियों ने उनका स्वागत किया है।

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...