14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में खालिस्तान समर्थकों ने लक्ष्मी नारायण मंदिर में की...

ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में खालिस्तान समर्थकों ने लक्ष्मी नारायण मंदिर में की तोड़फोड़

Published on

नई दिल्ली,

ऑस्ट्रेलिया में हिंदू देवी-देवताओं के मंदिरों में तोड़फोड़ की घटनाएं कम होती नजर नहीं आ रही हैं. ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में एक मंदिर पर हमले की घटना हुई है. शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन शहर स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में तोड़फोड़ की घटना हुई. लक्ष्मी नारायण मंदिर में तोड़फोड़ की इस घटना में खालिस्तान समर्थकों का हाथ बताया जा रहा है.

दो महीने के भीतर ऑस्ट्रेलिया में किसी मंदिर में तोड़फोड़ की यह चौथी घटना है. इस घटना के बारे में जानकारी उस वक्त मिली जब श्रद्धालु सुबह पूजा के लिए मंदिर पहुंचे. ऑस्ट्रेलिया टुडे के अनुसार, खालिस्तानी समर्थकों ने कथित तौर पर ब्रिसबेन के दक्षिण में बरबैंक में स्थित श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर में तोड़फोड़ की.

इससे पहले भी ब्रिसबेन में एक अन्य हिंदू मंदिर, गायत्री मंदिर को खालिस्तान चरमपंथियों से डराने-धमकाने वाले फोन आए थे. ये फोन पाकिस्तान के लाहौर शहर से किए गए थे. पाकिस्तान के लाहौर से की गई फोन कॉल कथित रूप से खालिस्तान समर्थकों ने किए थे.

मंदिर के अध्यक्ष ने कही ये बात
मंदिर के पास में ही रहने वाले रमेश कुमार ने ‘द ऑस्ट्रेलिया’ टुडे को बताया, “मुझे पता है कि मेलबर्न के हिंदू मंदिरों में क्या हुआ है. लेकिन इस नफरत का सामना करना अपने आप में एक बहुत ही दुखद अनुभव है.”मंदिर के अध्यक्ष सतिंदर शुक्ला ने द ऑस्ट्रेलिया टुडे को बताया कि मंदिर के पुजारी और भक्तों ने आज सुबह फोन किया और मुझे मंदिर की चहारदीवारी पर तोड़फोड़ के बारे में जानकारी दी. शुक्ला ने आगे कहा कि वे प्रबंधन समिति की पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद इस पर विस्तृत बयान देंगे.

यह कृत्य ऑस्ट्रेलियाई हिंदुओं को आतंकित करने वालाः हिंदू मानवाधिकार
हिंदू मानवाधिकार ने खालिस्तान के इस कृत्य को हिंदुओं को आतंकित करने का एक पैटर्न बताया है. हिंदू मानवाधिकार की महानिदेशक सारा एल गेट्स ने ऑस्ट्रेलिया टुडे को बताया कि हिंदू मंदिरों पर हमला करना चरमपंथी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) का एक पैटर्न है. इसका मकसद ऑस्ट्रेलियाई हिंदुओं को आतंकित करना है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...