14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयस्पुतनिक वी कोविड वैक्सीन बनाने वाले रूसी वैज्ञानिक की गला घोंटकर हत्या,...

स्पुतनिक वी कोविड वैक्सीन बनाने वाले रूसी वैज्ञानिक की गला घोंटकर हत्या, अपार्टमेंट में मिला शव

Published on

नई दिल्ली

रूस के लिए कोरोना से लड़ने के लिए वैक्सीन स्पुतनिक वी बनाने में मदद करने वाले साइंटिस्ट एंड्री बोटिकोव की हत्या कर दी गई है। वह गुरुवार को रूस की राजधानी मास्को में मौजूद अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए हैं।रूसी मीडिया के मुताबिक उनकी हत्या बेल्ट से गला घोंटकर की गयी है। रूसी समाचार एजेंसी टीएएसएस ने रूसी संघ की जांच समिति के हवाले से बताया कि बोटिकोव (47) ने गामालेया नेशनल रिसर्च सेंटर फॉर इकोलॉजी एंड मैथमेटिक्स में वरिष्ठ शोधकर्ता के रूप में काम कर रहे थे।

एक संदिग्ध गिरफ्तार
जांच एजेंसी ने बयान में कहा कि बोटिकोव का शव मिलने के कुछ घंटे बाद संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांचकर्ताओं के अनुसार, 29 वर्षीय संदिग्ध ने बहस के दौरान बेल्ट से बोटिकोव का गला घोंट दिया था। कानून मंत्री के मुताबिक यह एक आपसी झगड़े का मामला था जिसके बाद दोनों के बीच बहस हुई और संदिग्ध ने एंड्री बोटिकोव की बेल्ट से गला दबाकर हत्या कर दी। मामले की गहराई से जांच की जा रही है।जांच एजेंसी के मुताबिक आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उस पर एक गंभीर अपराध करने के आरोप में मुकदमा चला था। जांच कमेटी ने मामले को अदालत के सामने रखा है।

सम्मानित किए गए थे साइंटिस्ट एंड्री बोटिकोव
साइंटिस्ट एंड्री बोटिकोव को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 2021 में कोविड वैक्सीन पर अपने काम के लिए ऑर्डर ऑफ मेरिट फॉर द फादरलैंड अवार्ड से सम्मानित किया था। बोटिकोव उन 18 वैज्ञानिकों में से एक थे जिन्होंने 2020 में स्पुतनिक वी वैक्सीन विकसित की थी। रूसी समाचार एजेंसी टीएएसएस ने रूसी जांच समिति के हवाले से बताया कि बोटिकोव (47) ने गामालेया नेशनल रिसर्च सेंटर फॉर इकोलॉजी एंड मैथमेटिक्स में सीनियर रिसर्चर के रूप में काम किया था।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...