16.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeखेल4,4,4,4,4 एक ओवर में ठोके 21 रन, 22 बॉल में हरमनप्रीत कौर...

4,4,4,4,4 एक ओवर में ठोके 21 रन, 22 बॉल में हरमनप्रीत कौर की तूफानी फिफ्टी

Published on

मुंबई

महिला आईपीएल यानी वीमेंस प्रीमियर लीग इतिहास का पहला अर्धशतक भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के बल्ले से निकला। मुंबई इंडियंस की अगुवाई करते हुए इस राइट हैंड बैटर ने गुजरात टाइटंस की बोलिंग लाइन-अप की धज्जियां उड़ा दी। हरमन ने सिर्फ 22 गेंद में फिफ्टी ठोकी। आउट होने से पहले उन्होंने 30 गेंद में 65 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। चौथे नंबर पर आकर हरमन ने 216.66 की स्ट्राइक रेट से 14 चौके लगाए।

15वें ओवर में 5 चौके
गुजरात टाइटंस की कप्तान बेथ मूनी ने 15वें ओवर की जिम्मेदारी भारतीय पेसर मोनिका पटेल को सौंपी थी। इस लेफ्ट आर्म मीडियम पेसर की जमकर धुनाई हो गई। पहली बॉल पर एमिलिया कर ने चौका मारा और स्ट्राइक हरमनप्रीत कौर को सौंपी। इसके बाद हरमन ने लगातार चार चौके लगाकर मुंबई का स्कोर 145/3 पहुंचा दिया। 30 गेंद में 68 रन की साझेदारी भी हो गई।

पहले ही मैच में बने 207 रन
महिला आईपीएल का आगाज इतना तूफानी होगा किसी ने नहीं सोचा था। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने पांच विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 207 रन खड़े कर दिए। हरमनप्रीत कौर के अलावा ओपनर हेली मैथ्यूज ने 31 गेंद में 47 रन की तेज पारी खेली। नताली स्कीवर ने 18 गेंद में 23 रन बनाए। एमिलिया कर 24 बॉल में 45 रन बनाकर नाबाद लौटीं। पूजा वस्त्राकर ने भी 8 बॉल में 15 रन की शानदार कैमियो पारी खेली। गुजरात की ओर से स्नेह राणा को सर्वाधिक 2 विकेट मिले, लेकिन सबसे ज्यादा पिटाई भी उन्हीं की हुई।

निकाली वर्ल्ड कप की भड़ास!
बीते महीने खत्म हुए टी-20 महिला वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथें करीबी हार मिली थी। तब हरमनप्रीत कौर बढ़िया बैटिंग कर रही थी, लेकिन पिच पर बैट अटकने की वजह से वह बदकिस्मत रहीं और रनआउट हो गईं। आज ऐसी कोई गलती उन्होंने नहीं की। सारे क्रिकेटिंग शॉट्स खेले। गैप्स का बेहतरीन इस्तेमाल किया।

Latest articles

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

कोहेफिजा में दर्दनाक हादसा: मार्बल की घिसाई करते समय करंट लगने से मजदूर की मौत

भोपाल राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लालघाटी इलाके में मंगलवार दोपहर...

गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी से सावधान, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

भोपाल राजधानी भोपाल में गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर बढ़ते साइबर ठगी के मामलों...

घूरने के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, हत्या के प्रयास का केस दर्ज

भोपाल राजधानी भोपाल के रंभा नगर इलाके में घूरने को लेकर हुए विवाद में 6...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...