16.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
HomeखेलWPL: दिल्ली के धमाल के आगे फेल हो गई RCB, अमेरिकी बॉलर...

WPL: दिल्ली के धमाल के आगे फेल हो गई RCB, अमेरिकी बॉलर ने बना डाला रिकॉर्ड

Published on

नई दिल्ली,

महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की खराब शुरुआत हुई है. दिल्ली कैपिटल्स की धमाकेदार बल्लेबाजी के आगे बड़े सितारों से भरी हुई आरसीबी की टीम फेल साबित हुई. दिल्ली ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 2 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए, जवाब में बेंगलुरु की टीम 163 रन ही बना पाई और 60 रनों से हार गई.

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कप्तान मैग लैनिंग और शेफाली वर्मा ने रिकॉर्डतोड़ साझेदारी की. शेफाली वर्मा ने 45 बॉल में 84 रन बनाए, जबकि कप्तान मैग लैनिंग ने 43 बॉल में 72 रन बनाए. दोनों ने साथ मिलकर 87 बॉल में 162 रन जोड़े. उनके अलावा अंत में मैरिजेन कैप ने 17 बॉल में 39 रन बनाए.

अगर आरसीबी की बात करें तो कप्तान स्मृति मंधाना को अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन वह बाद में बड़ी पारी नहीं खेल पाईं. उन्होंने 23 बॉल में 35 रन बनाए, जबकि सोफी डिवाइन ने 11 बॉल में 14 रन बनाए. आरसीबी के लिए चार प्लेयर ने छोटी-छोटी पारियां खेलीं, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के विशाल स्कोर के आगे हर कोई फेल रहा. एलिस पैरी 31, हीदर नाइट 34 और अंत में मेगन शूट 30 रन बनाए.

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से अमेरिकी बॉलर तारा नोरिस ने कमाल किया और पांच विकेट झटके. वह महिला प्रीमियर लीग में 5 विकेट हॉल लेने वाली पहली बॉलर बनी हैं. तारा नोरिस ने ही आरसीबी के मिडिल ऑर्डर को पूरी तरह तबाह कर दिया. उन्होंने 4 ओवर में 29 रन देकर 5 विकेट लिए. आरसीबी की पुरुष टीम के लिए भी आईपीएल की खराब शुरुआत हुई थी और अब महिला टीम का भी यही हाल हुआ है.

Latest articles

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...

भोपाल में मचेगी गणगौर की धूम: 2 अप्रैल से तीन दिवसीय ‘गणगौर महोत्सव-2026’ का आगाज

भोपाल राजधानी में लोक संस्कृति और आस्था का महापर्व 'गणगौर महोत्सव' इस वर्ष बड़े उत्साह...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...

भेल बरखेड़ा में 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव की धूम

भोपाल राजधानी के भेल क्षेत्र स्थित बरखेड़ा में आगामी 2 अप्रैल 2026 को श्री हनुमान...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...