17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयदुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन बनाने वाले को क्यों मारा? हत्यारे ने...

दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन बनाने वाले को क्यों मारा? हत्यारे ने उगले राज

Published on

नई दिल्ली,

कोविड-19 से रोकथाम के लिए दुनिया का पहला पंजीकृत वेक्टर वैक्सीन स्पुतनिक V तैयार करने वाले वैज्ञानिकों में से एक आंद्रे बोतिकोव की बेल्ट से गला दबाकर हत्या कर दी गई है. यह घटना शनिवार की है. अब आरोपी को इस मामले में दोषी माना गया है. पुलिस के अनुसार, एक 29 वर्षीय युवक बहस के दौरान बोतिकोव का गला घोंट कर भाग गया था.

हत्या की जांच कर रही रूसी जांच प्राधिकरण समिति ने बयान जारी करते हुए कहा है कि हत्या के दोषी पर पहले से ही गंभीर अपराधों का रिकॉर्ड दर्ज है.रूसी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को रूसी कोविड -19 वैक्सीन स्पुतनिक V बनाने में मदद करने वाले वैज्ञानिकों में से एक आंद्रे बोटिकोव की राजधानी मॉस्को में उनके अपार्टमेंट में बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने हत्या के कुछ घंटों के भीतर ही एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया था. बाद में उसे दोषी माना गया.

रूसी समाचार एजेंसी के अनुसार, संदिग्ध ने मॉस्को के खोरोशेवो जिला न्यायालय में अदालत के समक्ष अपना दोष स्वीकार कर लिया और न्यायालय ने दोषी को 2 मई तक हिरासत में रखने का फैसला सुनाया है.47 वर्षीय आंद्रे बोटिकोव गामालेया नेशनल रिसर्च सेंटर फॉर इकोलॉजी एंड मैथमेटिक्स में सीनियर रिसर्चर के रूप में काम कर रहे थे.

दोषी को 15 साल तक की हो सकती है जेल
समाचार एजेंसी TASS के अनुसार, रूसी कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने कहा कि वैज्ञानिक आंद्रे की हत्या आपसी झगड़े में बहस के दौरान हुई है. यह एक घरेलू अपराध है.जांच एजेंसी के अनुसार, 2 मार्च को मॉस्को स्थित एक अपार्टमेंट में बहस के दौरान 29 वर्षीय युवक एलेक्सी व्लादिमिरोविच ज़मनोव्स्की  ने बेल्ट से गला दबाकर बोतिकोव की हत्या कर दी थी. इसका नाम पहले से ही गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं. दोषी को रूसी आपराधिक संहिता के अनुच्छेद 105 के तहत 15 साल तक की जेल हो सकती है. फिलहाल उसे 2 मई तक के लिए कस्टडी में भेजा गया है.

पुतिन से मिल चुका है अवॉर्ड
वायरोलॉजिस्ट आंद्रे बोतिकोव को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 2021 में कोविड वैक्सीन पर काम के लिए ऑर्डर ऑफ द फादरलैंड अवॉर्ड से सम्मानित किया था. रिपोर्ट के मुताबिक, बोतिकोव उन 18 वैज्ञानिकों में शामिल थे, जिन्होंने 2020 में दुनिया का पहला पंजीकृत वेक्टर वैक्सीन स्पुतनिक V तैयार किया था.

स्पुतनिक V थी दुनिया की पहली पंजीकृत वैक्सीन
स्पुतनिक एक एडेनोवायरस वायरल वेक्टर है. इस वैक्सीन को रूस में गमलेया रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी ने विकसित किया है. COVID-19 की रोकथाम के लिए स्पुतनिक V को 11 अगस्त 2020 को रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय ने पंजीकृत किया था.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...