11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeभोपालहनुमान जी की प्रतिमा के सामने 'बिकिनी शो', हुआ बवाल, VIDEO

हनुमान जी की प्रतिमा के सामने ‘बिकिनी शो’, हुआ बवाल, VIDEO

Published on

नई दिल्ली,

मध्य प्रदेश के रतलाम में आयोजित जूनियर बॅाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. इसके कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. जिसमें प्रतियोगी महिलाएं बिकिनी पहने नजर आ रही हैं. जबकि स्टेज पर ही भगवान बजरंगबली जी की प्रतिमा मौजूद है. कांग्रेस ने आयोजनकर्ता भजपा नेताओं पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया है. साथ ही भाजपा नेताओं से माफी मांगने को कहा है. दूसरी तरफ भाजपा ने कांग्रेस पर महिलाओं के अपमान का आरोप लगा दिया है.

कांग्रेस का कहना है कि वह आयोजन स्थल को सोमवार को गंगाजल से पवित्र कर हनुमान चालीसा का पाठ करेगी. दूसरी तरफ भाजपा ने कांग्रेस नेताओं की पोस्ट पर नाराजगी जताते हुए उसे नारी शक्ति का अपमान बताया. भाजपा नेताओं की तरफ से थाने जाकर कार्रवाई की मांग की गई है. यहां ढाई घंटे तक नारेबाजी होती रही. फिर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई का आश्वास दिया, जिसके बाद सभी वहां से गए. यहां इंडियन बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन के बैनर तले 2 दिवसीय प्रतियोगिता आयोजित की गई थी. जो रविवार को खत्म हुई है.

प्रतिमा के सामने महिलाओं ने किया परफॉर्म
इसमें हिस्सा लेने वाली महिला प्रतियोगी संगीत की धुन पर शरीर की मांसपेशियां दिखा रही हैं. वह भगवान बजरंगबली की प्रतिमा के करीब से गुजरीं. इसी बात को लेकर बवाल हो गया है. कांग्रेस ने इसे अश्लीलता करार दिया है.

कांग्रेस नेता मयंक जाट और प्रदेश कांग्रेस महामंत्री पारस सकलेचा ने बयान जारी कर कहा कि भाजपा नेताओं ने भगवान बजरंगबली जी की मूर्ति के सामने सनातन धर्म और संस्कृति का मजाक उड़ाया है. उन्होंने कहा कि पठान फिल्म के गाने पर बवाल मचाने वाले भाजपा के मेयर और पार्टी नेता खुद ऐसा आयोजन कर रहे हैं. उनकी कथनी और करनी में फरक है.

इन्होंने धानमंडी में हनुमान चालीसा का पाठ करने का ऐलान किया है. प्रतियोगिता की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस पर कमेंट किए, जिससे आयोजन समिति के संरक्षक महापौर प्रह्लाद पटेल सहित भाजपा के कुछ नेता भड़क गए.

इन्होंने महिला प्रतियोगियों के खिलाफ कमेंट्स करने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. यहां रात करीब डेढ़ बजे तक हंगामा जारी रहा. बाद में पुलिस ने भाजपा जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष और सांसद प्रतिनिधि भारती पाटीदार सहित अन्य महिला नेताओं से लिखित शिकायत लेकर 24 घंटे में कार्रवाई करने का आश्वाशन दिया है. इसके बाद भाजपा नेता वहां से गए.

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...