खाना बनाना आसान काम नहीं है। इसका एहसास तब हो जाता है जब हम घर से दूर अकेले रहना शुरू करते हैं। सबसे चुनौतीपूर्ण होता है रोटी बनाना। क्योंकि भैया… दाल-चावल बनाना तो हमारे बाएं हाथ का खेल हो जाता है। हालांकि, कभी-कभार दाल या सब्जी में छौंका या तड़का लगाते हुए हम खुद को जला भी लेते हैं। सोशल मीडिया पर एक बंदे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने सब्जी में तड़का लगाने के दौरान इतनी आग ही लगा दी।
ऐसे कौन तड़का लगता है भई?
यह वीडियो इंस्टाग्राम पेज flurtingboy से सितंबर महीने में साझा किया गया था, जिसे न्यूज लिखे जाने तक 14 लाख से अधिक व्यूज, 85 हजार लाइक्स और सैकड़ों कमेंट्स मिल चुके हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- सब्जी में तड़का लगाने का तरीका इस भाईसाब से पूछो, बड़ा मस्त तरीका है, बड़ा मजा आएगा, आपकी हंसी नही रुकेगी। साथ ही, कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी और लिखा- हॉस्टल का एक सामान्य दिन। दूसरे ने लिखा- परमाणु परीक्षण सफल रहा। तीसरे ने लिखा- इस खेल में वित्तीय जोखिम शामिल हैं और इसकी आदत लग सकती है। आपकी
परमाणु परीक्षण सफल रहा…
इस वीडियो को देखकर बहुत से नौजवान खौफ में हैं! क्योंकि दाल-सब्जी में तड़का लगाते समय वे खूब सावधानी बरतते हैं ताकि गर्म तेल की छींटें गलती से भी उनके ऊपर ना आ जाएं। ऐसे में यह वीडियो कुछ लोगों के लिए चेतावनी सा है। दरअसल, इस छोटे से क्लिप में देखा जा सकता है कि एक शख्स गैस चूल्हे पर करछी में तेल गर्म कर तड़के का मसाला तैयार करता है और फिर उसे चलता हुआ पतीले में डाल देता है, जिसके बाद आग का एक बादल उठता है और वीडियो वहां मौजूद सब लोग घबरा जाते हैं। फिर बाद में अपनी इस कारनामे पर हंसते नजर आते हैं।
