16.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeखेलकोई अफसोस नहीं... एक्ट्रेस से विवाद के बाद पृथ्वी शॉ ने टीम...

कोई अफसोस नहीं… एक्ट्रेस से विवाद के बाद पृथ्वी शॉ ने टीम इंडिया पर दिया ऐसा बयान

Published on

नई दिल्ली

टीम इंडिया में 537 दिन बाद कमबैक करने वाले पृथ्वी शॉ को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 टीम के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था। दूसरी ओर, अंडर-19 वर्ल्ड कप विनिंग टीम में साथी रहे शुभमन गिल पर टीम इंडिया ने भरोसा जताया था। इस सीरीज के बाद पृथ्वी शॉ का एक एक्ट्रेस सपना गिल और उसके दोस्तों के साथ होटल में विवाद हुआ था। सड़क पर मारपीट को लेकर वह विवादों में आ गए थे, जबकि सपना और उसके दोस्तों की इस मामले में गिरफ्तारी हुई थी।

इस पूरे मामले के बाद पृथ्वी शॉ पहली बार सामने आए और टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किए जाने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा- खिलाड़ियों से मिलने और उनके साथ ट्रेनिंग करने के लिए मुझे टी20 टीम में वापस आकर बहुत अच्छा लगा। मैंने उस साथ को एंजॉय किया। हां, मुझे मौका नहीं मिला, लेकिन टीम में मौका मिलना मेरे लिए मायने रखता है।

कप्तान और मैनेजमेंट करता है फैसला, लेकिन मेरी कोशिश जारी
उन्होंने आगे कहा- यह सब टीम के कप्तान और मैनेजमेंट पर निर्भर करता है, लेकिन मैंने इसका सम्मान किया। शायद वे मुझसे पहले वाले व्यक्ति को थोड़ा और मौका देना चाहते हैं। मुझे इसका कोई अफसोस नहीं है। मैं मौकों की तलाश करता रहूंगा, क्योंकि मेरे पास उन लक्ष्यों की सूची है जिन्हें मैं भारतीय टीम के साथ हासिल करना चाहता हूं।

लगातार स्कोर करता रहा, क्योंकि लक्ष्य बड़ा है
उन्हें वापसी करने में क्यों समय लगा? इस सवाल पर शॉ ने कहा- मैं रन बनाता रहा। मुझे लगा कि अगर यह पर्याप्त नहीं है तो मुझे और अधिक स्कोर करना होगा… फिर मैंने 379 रन बनाए। यह सिर्फ मेरा दिन था और मुझे लगा कि मैं इस मौके को हाथ से नहीं जाने दूंगा। कभी-कभी यह आपके मन में आता है कि मैं तमाम कोशिशों के बावजूद इतने लंबे समय तक भारतीय टीम में क्यों नहीं हूं… लेकिन अभी भी देर नहीं हुई है।

उल्लेखनीय है कि पृथ्वी शॉ ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022 में 363 रन बनाए थे। इससे पहले उन्होंने रणजी ट्रॉफी के एक मुकाबले में रिकॉर्ड 379 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त अंदाज में फैंस ने उन्हें टीम इंडिया में शामिल करने की वकालत की थी

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...