7.6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराष्ट्रीयदेश के कई राज्यों में हो रही तेज बारिश, होली के दिन...

देश के कई राज्यों में हो रही तेज बारिश, होली के दिन कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

Published on

नई दिल्ली

देश के अलग-अलग हिस्सों में तेजी से बढ़ते तापमान पर पिछले दो दिन में कमी देखने को मिल रही है। कई राज्यों में राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश के साथ ही कई राज्यों में बारिश होने से तापमान में कमी दर्ज की गई है। मध्यप्रदेश के भोपाल के साथ ही महाराष्ट्र के मुंबई में भी बारिश हो रही है।इससे पहले पिछले दो दिन में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में शनिवार और रविवार को छिटपुट बारिश या बर्फबारी हुई है। दिल्ली-एनसीआर में भी आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही हवा चलने से गर्मी से कुछ राहत मिली है। अब सवाल है कि होली के दिन मौसम कैसा रहेगा।

होली के दिन कैसा रहेगा मौसम
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उष्णकटिबंधीय मौसम प्रणालियों के कारण शनिवार से लेकर बुधवार तक गरज के साथ बौछारें पड़ने और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान जताया है। इसने कहा कि राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात में 4-8 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण हरियाणा में और रविवार तक पश्चिम राजस्थान में मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसने कहा कि आठ मार्च तक पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है।

राजस्थान में आंधी के साथ बारिश
राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई है। वहीं कोटा संभाग में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हुयी। मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक कोटा के रामगंज मंडी में 25 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बाया कि कोटा, उदयपुर संभाग के जिलों में बादलों की गरज के साथ ही अचानक 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 7-8 मार्च को एक बार पुनः आंधी बारिश के आने की संभावना है।

गुजरात के कुछ हिस्सों में बारिश का अनुमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का कहना है कि गुजरात के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिनों के दौरान बेमौसम बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के अहमदाबाद केंद्र ने कहा कि राज्य के कुछ जिलों में पिछले दो दिन में हल्की बारिश हुई है। वहीं, उत्तर और दक्षिण गुजरात के क्षेत्रों में अगले चार दिनों के दौरान हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बनासकांठा, पाटन, डांग, तापी, नवसारी और वलसाड जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश के साथ बिजली गिरने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं बहने का भी पूर्वानुमान किया है।

जम्मू-कश्मीर में साफ रहेगा मौसम
जम्मू एवं कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान आमतौर पर बादल छाए रहे। मौसम विभाग के कार्यालय ने सोमवार को कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान साफ आसमान के साथ शुष्क मौसम रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान (एमईटी) विभाग के एक कार्यालय ने कहा, जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान साफ आसमान के साथ शुष्क मौसम रहने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान श्रीनगर में 3.5, पहलगाम में माइनस 2 और गुलमर्ग में माइनस 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा। लद्दाख क्षेत्र में, कारगिल शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.6 और लेह में शून्य से 6.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। जम्मू में 12.2, कटरा में 11.6, बटोटे में 7.2, बनिहाल में 5.8 और भद्रवाह में 3.6 न्यूनतम तापमान रहा।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...