7.6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराष्ट्रीयजासूसी का है खतरा, खुफिया एजेंसियों ने चीनी मोबाइल फोन को लेकर...

जासूसी का है खतरा, खुफिया एजेंसियों ने चीनी मोबाइल फोन को लेकर सैनिकों को किया गया अलर्ट

Published on

नई दिल्ली

एलएसी पर चीन के साथ चल रहे सैन्य गतिरोध के बीच भारत की रक्षा खुफिया एजेंसियों ने चीनी मोबाइल को लेकर अलर्ट जारी किया है। एजेंसी ने एडवाइजरी जारी करके कहा है कि भारतीय सैनिक चीनी मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें। एजेंसियों ने एडवाइजरी में बताया है कि चीनी मोबाइल फोन के इस्तेमाल से देश की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।

सैनिकों के परिवार को भी चीनी फोन न इस्तेमाल करने की सलाह
एडवाइजरी में कहा गया है कि खुफिया एजेंसियों ने न सिर्फ सैनिकों को चीनी फोन इस्तेमाल न करने की सलाह दी है, साथ ही उनके परिवारों को भी चाइनीज मोबाइल से दूर रहने को कहा गया है। सूत्रों ने कहा कि सुरक्षा बलों ने ये एडवाइजरी इसलिए जारी की है क्योंकि ऐसे मामले सामने आए हैं जहां चीनी मोबाइल फोन में मैलवेयर और स्पाइवेयर मिले हैं।

कौन से फोन न करें इस्तेमाल?
खुफिया एजेंसियों ने एडवाइजरी के साथ कुछ चाइनीज मोबाइल की लिस्ट भी जारी की है, जिससे देश की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।
वीवो
ओप्पो
शाओमी
वन प्लस
ऑनर
रियल मी
जेडटीई
जीयोनी
आसूस
इन्फिनिक्स

पहले चीनी ऐप्स पर लगाया था प्रतिबंध
बता दें कि खुफिया एजेंसिया पहले भी कई चाइनीज एप्लीकेशन के खिलाफ एडवाइजरी जारी कर चुकी हैं। पहले सैनिकों के मोबाइल से कई चीनी एप्स को हटाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। सुरक्षा बलों ने अपने डिवाइस के तौर पर चीनी मोबाइल और ऐप्स का इस्तेमाल करना भी बंद कर दिया है।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...