16.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeखेलपिता के अंतिम संस्कार के लिए जेल से बाहर आया सुशील कुमार,...

पिता के अंतिम संस्कार के लिए जेल से बाहर आया सुशील कुमार, मिली अंतरिम जमानत

Published on

नई दिल्ली ,

सागर धनखड़ हत्या के मुख्य आरोपी ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार को रोहिणी कोर्ट ने सोमवार (6 मार्च) को अंतरिम जमानत दे दी है. कोर्ट ने सुशील कुमार को अपने पिता का अंतिम संस्कार करने के लिए मानवीय आधार पर जमानत दी है. सुशील कुमार 2 जून 2021 से न्यायिक हिरासत में है.

अतिरिक्त सत्र जज शिवाजी आनंद ने कहा कि आरोपी के पिता का रविवार को निधन हो गया था, जिनका अंतिम संस्कार भी करना है. इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए आरोपी को मानवीय आधार पर 6 मार्च से 9 मार्च तक सिर्फ व्यक्तिगत मुचलके पर अंतरिम जमानत पर रिहा किया जाए.

कोर्ट ने सुशील को एक लाख रुपये की राशि और इतनी ही राशि के दो मुचलका जमा करने के लिए कहा है. जज ने कहा कि गवाहों के खतरे को देखते हुए और सुशील कुमार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कम से कम दो सुरक्षाकर्मियों को चौबीसों घंटे उनके साथ रहना होगा.

अदालत ने कहा कि आवेदक की निगरानी और सुरक्षा के लिए सुरक्षाकर्मियों या पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी. इसका पूरा खर्च उसके परिवार के सदस्यों द्वारा वहन किया जाएगा.

बता दें कि सुशील कुमार और अन्य पर कथित संपत्ति विवाद को लेकर 4 मई, 2021 को शहर के छत्रसाल स्टेडियम की पार्किंग में पूर्व जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियन सागर धनखड़ और उनके दोस्तों जय भगवान और भगत के साथ मारपीट करने का आरोप है. बाद में धनखड़ की जान चली गई थी.

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...