7.6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराष्ट्रीयतेजी से फैल रहा H3N2, एम्स के पूर्व डायरेक्टर गुलेरिया ने कहा-...

तेजी से फैल रहा H3N2, एम्स के पूर्व डायरेक्टर गुलेरिया ने कहा- यह कोरोना की तरह, बचाव का बताया तरीका

Published on

नई दिल्ली

देश में एच3एन2 इंफ्लुएंजा के मामले में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के हालिया डेटा से भी पता चला है कि एच3एन2 – इन्फ्लूएंजा वायरस का एक सब टाइप है, जिसका पिछले दो-तीन महीनों से व्यापक प्रकोप है। आईएमए का कहना है कि कुछ मामलों में खांसी, मतली, उल्टी, गले में खराश, बुखार, शरीर में दर्द और दस्त के लक्षण वाले रोगियों की संख्या में अचानक वृद्धि हुई है। दिल्ली में फ्लू के रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस बीच एम्स के पूर्व डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि यह बीमारी कोरोना की तरह ही फैल रही है।

H3N2 एक प्रकार का इन्फ्लुएंजा वायरस
मेदांता अस्पताल में इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनल मेडिसीन रणदीप गुलेरिया ने कहा कि H3N2 एक प्रकार का इन्फ्लुएंजा वायरस है। यह हर साल इस समय के दौरान देखने को मिलता है। डॉ. गुलेरिया ने कहा कि हालांकि यह एक वायरस है जो समय के साथ उत्परिवर्तित होता है जिसे एंटीजेनिक ड्रिफ्ट कहा जाता है। उन्होंने कहा कि पहले एक महामारी-H1N1, वायरस देखने को मिला था। अब इसका सर्कुलेटिंग स्ट्रेन H3N2 है, इसलिए यह एक सामान्य इन्फ्लूएंजा स्ट्रेन है। उन्होंने कहा कि यह बीमारी कोरोना की तरह ही ड्रॉपलेट्स से फैलती है।

क्या हैं लक्षण, इसकी कोई वैक्सीन है?
डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि इसलिए वर्तमान में हम इन्फ्लुएंजा के मामलों में वृद्धि देख रहे हैं। इसमें बुखार, गले में खराश, खांसी, शरीर में दर्द और नाक बहने के रोगी सामने आ रहे हैं। दिल्ली में भी फ्लू के मामले बढ़ रहे हैं। राजधानी के विभिन्न अस्पतालों की ओपीडी में इस तरह के रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। डॉ. गुलेरिया ने कहा कि ऐसे में गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोगों को अधिक सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग एहतियात के तौर पर मास्क पहनें, बार-बार हाथ धोएं। इसके अलावा फिजिकल डिस्टेंसिंग बनाए रखें। डॉ. गुलेरिया ने कहा कि इन्फ्लुएंजा के लिए भी हाई रिस्क वाले ग्रुप और बुजुर्गों के लिए वैक्सीन उपलब्ध है।

किस उम्र के लोगों को अधिक खतरा
हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि फ्लू के कारण अस्थमा के रोगियों और फेफड़ों के गंभीर संक्रमण वाले लोगों को सांस लेने में कठिनाई हो रही है। ऐसे में बुजुर्गो, बच्चों और गर्भवती महिलाओं के संक्रमित होने का सबसे ज्यादा खतरा बना हुआ है। आईएमए ने लोगों को भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचने, अच्छे से हाथ धोने के साथ ही फ्लू के वैक्सीनेशन की सलाह भी दी है। आईएमए का कहना है कि आमतौर पर 50 वर्ष से अधिक और 15 वर्ष से कम उम्र के लोगों में एच3एन2 का संक्रमण देखा जा रहा है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने एंटीबायोटिक दवाओं के इस्तेमाल के खिलाफ चेतावनी दी है।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...