7.6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराष्ट्रीय10*15 की सेल, डिनर में रोटी-चावल और आलू मटर की सब्जी, तिहाड़...

10*15 की सेल, डिनर में रोटी-चावल और आलू मटर की सब्जी, तिहाड़ में कैसी कटी सिसोदिया की पहली रात

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली की शराब नीति में कथित घोटाले के मामले में मनीष सिसोदिया को कोर्ट ने सोमवार को 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इसके बाद मनीष सिसोदिया को तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया गया. तिहाड़ में सिसोदिया को 10*15 स्क्वायर फीट की सिंगल सेल में रखा गया है. उन्हें जेल मैनुअल के हिसाब से सभी जरूरी चीजें उपलब्ध कराई गईं. इतना ही नहीं सिसोदिया को डिनर में रोटी-चावल और आलू मटर की सब्जी दी गई.

मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने शराब नीति में कथित घोटाले के मामले में 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था. इसके बाद 7 दिन तक वे सीबीआई हिरासत में रहे. सोमवार को सीबीआई ने उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया. सीबीआई ने सिसोदिया को न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की थी. कोर्ट ने इसे स्वीकार कर लिया था. कोर्ट ने सिसोदिया को जेल में भगवद गीता, पेन और डायरी साथ रखने की इजाजत दी है. सिसोदिया की तरफ से कोर्ट से मांग की गई कि उन्हें विपाश्यना सेल में रखा जाए. लेकिन कोर्ट ने सिर्फ इतना ही कहा जेल प्रशासन इस पर फैसला सुनाएगा.

सत्येंद्र जैन से 500 मीटर की दूरी पर सिसोदिया
सिसोदिया को जेल नंबर 1 में रखा गया है. वे सत्येंद्र जैन के सेल से सिर्फ 500 मीटर की दूरी पर हैं. जैन इस समय जेल नंबर 7 में हैं. जेल सूत्रों के मुताबिक, उन्हें मैनुअल के हिसाब से सभी जरूरी चीजें जैसे 1 टूथपेस्ट, साबुन, टूथब्रश उपलब्ध कराई गई हैं. इसके अलावा दो कंबल और चादर भी उन्हें दिए गए हैं. सिसोदिया को जेल में डिनर में रोटी चावल और आलू मटर की सब्जी खाने में दी गई थी.

मनीष सिसोदिया का मेडिकल भी कराया गया. सूत्रों के मुताबिक, उनका स्वास्थ्य ठीक है. सूत्रों का यह भी कहना है कि मनीष सिसोदिया को उनके कुछ कपड़े भी दिए गए हैं. मंगलवार के दिन उनका परिवार उनसे जेल में मिलने आ सकता है और उनके जरूरी कपड़े और दवाइयां उन्हें देगा. फिलहाल मनीष सिसोदिया सेल में अकेले हैं.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
सूत्रों का यह भी कहना है कि मनीष सिसोदिया के सेल के पास कुछ अपराधी भी बंद है, जेल प्रशासन का कहना है कि मनीष सिसोदिया की सुरक्षा की पूरे पुख्ता इंतजाम जेल में किए गए हैं. मनीष सिसोदिया को सोमवार की दोपहर तिहाड़ जेल पहुंचाया गया.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...