15.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeखेलभीगे चुनर वाली रंग बरसे, जमकर नाचे कोहली, पीछे से गुलाल उड़ाते...

भीगे चुनर वाली रंग बरसे, जमकर नाचे कोहली, पीछे से गुलाल उड़ाते रहे रोहित शर्मा

Published on

अहमदाबाद

देश होली के रंग में रंग चुका है। भारतीय क्रिकेटर्स भी इससे अछूते नहीं है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट से पहले टीम इंडिया ने बस में ही होली मनाई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विराट कोहली, शुभमन गिल और रोहित शर्मा जमकर एन्जॉय करते देखे जा सकते हैं। प्लेयर्स ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर जश्न की और भी कई तस्वीरें पोस्ट की हैं।

वीडियो में विराट कोहली बेबी काम डाउन कहते और नाचते नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में होली का मशहूर गाना रंग बरसे भीगे चुनर वाली बज रहा है। पीछे से कप्तान रोहित शर्मा गुलाल उड़ाते देखे जा सकते हैं। सूर्यकुमार यादव ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जश्न की तस्वीरें शेयर की हैं।

9 मार्च से चौथा टेस्ट मैच
अहमदाबाद में होने वाले इस टेस्ट मैच में काफी कुछ दांव पर लगा हुआ है। फिलहाल भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे है, लेकिन इंदौर में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में उसे नौ विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। अगर टीम इंडिया चौथा टेस्ट जीत जाएगी तो सीधे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के फाइनल में पहुंच जाएगी, लेकिन हारने पर मामला फंस सकता है क्योंकि फिर उम्मीद करनी होगी कि न्यूजीलैंड अपने घर पर श्रीलंका को टेस्ट सीरीज में मुंह की खिलाए।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...