6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: होली पर मुंडका में सरेआम चाकूबाजी, 2 लड़कों की मौत, 5...

दिल्ली: होली पर मुंडका में सरेआम चाकूबाजी, 2 लड़कों की मौत, 5 घायल

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के मुडका में होली के दिन बड़ी वारदात हो गई. यहां दो गुटों में झगड़ा हो गया. इसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि चाकूबाजी शुरू हो गई. इस दौरान बीच-बचाव करने आए लोगों पर भी चाकू से हमला किया गया. जानकारी के मुताबिक इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई जबकि करीब पांच लोग जख्मी हो गए.

दिल्ली आउटर के डीसीप हरेंद्र सिंह ने बताया कि पीसीआर को दोपहर 1:36, 1:42 और 1:47 बजे फोन पर जानकारी दी गई कि मुंडका के फ्रेंड्स एन्क्लेव मुंडका की गली नं. 7 के मकान नंबर डी-15ए में झगड़ा गया, जिससे एक शख्य की मौत हो गई और कई लोग जख्मी हो गए.

सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. उसकी पूछताछ में पता चला कि मकान में रहने वाले सोनू का बगल की गली नंबर 14 में रहने वाले उसके परिचित अभिषेक से किसी बात पर विवाद हो गया था. इसके बाद अभिषेक और उसके दोस्तों ने सोनू के साथ मारपीट शुरू कर दी. वहां मौजूद लोगों ने जब बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उन्होंने उन पर चाकू हमला कर दिया. इसके बाद उन्होंने अभिषेक को बुरी तरह पीटने के बाद चाकू से कई वार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया.

डीसीपी ने बताया कि इस हमले में कुल सात लोग जख्मी हो गए, जिन्हें आनन- फानन में नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया. यहां डॉक्टरों ने सोनू और नवीन को मृत घोषित कर दिया. वहीं अभिषेक और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है. इसके अलावा तीन अन्य जख्मी की हालत स्थिर है. हालांकि उनका भी इलाज जारी है.

वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. क्राइम व एफएसएल की टीम को भी जांच के लिए बुला लिया गया है. जानकारी में पता चला है कि सभी लोग मुंडका इलाके में एक नमकीन फैक्ट्री में मजदूरी करते रहे हैं. अभी हमले की वजह नहीं पता चल पाई है.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...