6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराष्ट्रीयहोली पर दिल्ली में तेज रफ्तार थार ने बरपाया कहर, 7 लोगों...

होली पर दिल्ली में तेज रफ्तार थार ने बरपाया कहर, 7 लोगों को कुचला

Published on

नई दिल्ली

होली पर तेज रफ्तार थार कार ने 7 लोगों को कुचल दिया। यह हादसा साउथ वेस्ट दिल्ली के बसंत विहार मलाई मंदिर के पास हुआ है। दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। थार गाड़ी की चपेट में आने वाले लोग फुटपाथ और पटरी पर फल की दुकानें लगाते हैं। इस हादसे में घायल हुए लोगों के परिजन फरमान का कहना है कि मलाई मंदिर के सामने स्पीड से थार गाड़ी आई पहले वह खंभे से टकराई और फिर उसके बाद वह अनियंत्रित हो गई और पटरी पर फल फ्रूट बेच रहे रेहड़ी वालों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कई लोग चपेट में आ गए।

हालांकि अभी तक इस एक्सीडेंट को लेकर पुलिस की तरफ से कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है कि कितने लोग घायल हुए हैं और कितने की मौत हुई है ? लेकिन स्पॉट से जो तस्वीर मिली है, उससे साफ लग रहा है कि हादसा बहुत बड़ा है। थार गाड़ी की हालत देखकर भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कितनी स्पीड में होगी। मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंची हुई है, घायलों को नजदीकी हॉस्पिटल में ले जाया गया है। आगे की छानबीन अभी मौके पर पुलिस टीम कर रही है। चश्मदीदों ने बताया कि रोड एक्सीडेंट काफी खतरनाक था। एक्सीडेंट के बाद कार कई बार पलटी थी। कार की चपेट में आए लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायल लोगों को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया। दो लोगों की हालत गंभीर है।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...