15.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeखेलबाबर आजम के बल्ले से निकली तूफानी पारी, PSL करियर में जड़ा...

बाबर आजम के बल्ले से निकली तूफानी पारी, PSL करियर में जड़ा पहला शतक, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

Published on

रावलपिंडी

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम पाकिस्तान सुपर लीग 2023 में अपने नाम के अनुरुप नहीं खेल पा रहे थे। टूर्नामेंट के पहले 7 मैचों में उन्होंने 228 रन ही बनाए थे। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में बाबर 10वें नंबर पर थे। लेकिन क्वेटा ग्लेडिएटर्स के खिलाफ पेशावर जाल्मी के लिए खेलते हुए बाबर ने शतक जड़ दिया है। सलामी बल्लेबाज करने उतरे बाबर आजम के बल्ले से 115 रनों की तूफानी पारी निकली।

60 गेंदों पर बाबर का शतक
सलामी बल्लेबाज बाबर आजम ने 60 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। 18वें ओवर में नसीम शाह की गेंद पर चौका मारकर वह शतक तक पहुंचा। आखिरी ओवर में बाबर 115 रन बनाकर आउट हुए। 65 रनों की उनकी पारी में 15 चौके और 3 छक्के शामिल थे। पारी के दूसरे ही ओवर में तीन चौके मारकर बाबर ने अपने इरादे साफ कर दिये थे। पावरप्ले के बाद उनका स्कोर 19 गेंदों पर 37 रन था। 76वां मैच खेल रहे बाबर का पाकिस्तान सुपर लीग में यह पहला ही शतक है।

टी20 क्रिकेट में 8वां शतक
बाबर आजम का टी20 क्रिकेट में यह 8वां शतक है। वह इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले एशियाई बल्लेबाज भी हैं। उनसे ज्यादा शतक अब सिर्फ क्रिस गेल (22) के नाम ही दर्ज है। ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर, आरोन फिंच और माइकल क्लिंगर ने भी 8-8 शतक लगाए हैं।

पहले विकेट के लिए 162 रनों की साझेदारी
बाबर आजम ने पहले विकेट के लिए सईम अयूब के साथ पहले विकेट के लिए 162 रनों की साझेदारी बनाई। 20 साल के सईम अयूब के बल्ले से सिर्फ 34 गेंदों पर 74 रनों की पारी निकली। उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के मारे। 20 ओवर में पेशावर ने 2 विकेट पर 240 रन मारे। यह टी20 का पीएसएल इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर है।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...