15.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeखेलPM मोदी ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के साथ देखेंगे चौथा मैच, पुलिस के...

PM मोदी ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के साथ देखेंगे चौथा मैच, पुलिस के 3000 जवान संभालेंगे सुरक्षा की कमान

Published on

अहमदाबाद

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुरुवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच खेला जाएगा। नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया के पीएम के साथ मैच देखेंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट दोस्ती की 75 साल पूरे होने पर दोनों देश के पीएम स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। मैच से पहले क्रिकेट दोस्ती के 75 साल पूरे होने के मौके पर समारोह आयोजित होगा। दोनों देशों के प्रधानमंत्री की विजिट को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं जिसमें 3000 से ज्यादा पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे और साथ ही 1500 बसों का भी इंतजाम किया गया है जिससे लोगो को आने जाने में दिक्कत ना हो।

जो लोग अपने निजी वाहन से आने वाले है उनके लिए 20 से ज्यादा अलायदा पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है। दोनो देशों के पीएम कल 8:40 तक स्टेडियम पहुंच जायेंगे और तकरीबन डेढ़ घंटे जितना समय स्टेडियम में व्यतीत करेंगे। साथ ही दोनों पूरे स्टेडियम का चक्कर भी लगाएंगे और भारत के पीएम एक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन करेंगे।

दोपहर 2 बजे तक स्टेडियम में रहेंगे पीएम
दोनों देशों के लिए यह मुलाकात व्यापारिक क्षेत्र में एक नई क्रांति लाएगी। आज रात को प्रधानमंत्री 8:30 बजे गुजरात आएंगे जहां वे राजभवन में रुकेंगे और फिर कल सुबह भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के मैच को देखने के लिए जाएंगे दोपहर 2:00 बजे तक वह स्टेडियम में रहेंगे। उसके बाद उनके दिल्ली जाने की तैयारी है।

भारत यात्रा के बाद बाइडन से मुलाकात करेंगे अल्बनीज
भारत की यात्रा पर रवाना होने से पहले अल्बनीज ने कहा था कि उनकी योजना भारत की यात्रा के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात करने की है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया परमाणु पनडुब्बी बनाने की घोषणा कर सकते हैं। कुछ ऐसी भी खबरें हैं कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भी बाइडन और अल्बनीज के साथ होने वाली बैठक में शामिल हो सकते हैं और तीनों देश संयुक्त घोषणा कर सकते हैं।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...