15.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeखेलRCB की बॉलिंग की फिर हुई कुटाई, गुजरात की बल्लेबाज ने बना...

RCB की बॉलिंग की फिर हुई कुटाई, गुजरात की बल्लेबाज ने बना डाला WPL में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड

Published on

मुंबई

महिला प्रीमियर लीग के छठे मैच में गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टक्कर हो रही है। दोनों टीमों की टूर्नामेंट में शुरुआत बेहद खराब रही है। गुजरात और बैंगलोर दोनों को पहले दोनों मैचों में करारी हार मिली। आरसीबी के गेंदबाजों की टूर्नामेंट में अभी तक खूब कुटाई हुई है। दिल्ली ने 223 रन ठोक दिये थे। वहीं मुंबई ने 156 रनों के लक्ष्य को 15वें ओवर में ही हासिल कर लिया था। गुजरात के खिलाफ मैच में भी आरसीबी के गेंदबाजों का जमकर कुटाई हुई। सोफिया डंकले ने इस मुकाबले में बाउंड्री की बौछार कर दी।

टूर्नामेंट की सबसे तेज फिफ्टी जड़ी
गुजरात जायंट्स की सोफिया डंकले ने विमेंस प्रीमियर लीग में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने सिर्फ 18 गेंदों पर 9 चौके और 2 छक्के की मदद से इस मैच में अपना अर्धशतक पूरा किया। इससे पहले मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टूर्नामेंट के पहले मैच में गुजरात के खिलाफ 22 गेंदों पर अपने 50 रन पूरे किये थे। इंग्लैंड की सोफिया ने शुरुआत से ही आरसीबी के गेंदबाजों को दबाव में ला दिया। पहली दो गेंद डॉट खेलने के बाद उन्होंने एलिस पेरी के खिलाफ चौका जड़ा। इसके बाद मेगन सूट को लगातार दो चौके मारे। रेणुका सिंह ठाकुर के खिलाफ चौथे ओवर में उन्होंने 2 चौके और एक छक्का लगाया।

प्रीति बोस की ओवर में 5 बाउंड्री
बाएं हाथ की स्पिनर प्रीति बोस के खिलाफ 24 साल की सोफिया डंकले ने काउंटर अटैक कर दिया। वह ओवर की दूसरी गेंद पर स्ट्राइक पर आईं। इस गेंद को उन्होंने पैडल करके चौके के लिए भेजा। तीसरी गेंद को सामने की तरफ छक्के के लिए भेज दिया। इसके बाद लगातार तीन चौके मारे। आखिरी गेंद पर चौके के साथ ही उन्होंने अपनी फिफ्टी भी पूरी की। शुरुआती 50 रन में उन्होंने सिर्फ दो ही रन भागकर लिये थे। 28 गेंदों पर 65 रनों की पारी खेलने के बाद वह श्रेयांका पाटिल की गेंद पर आउट हुई। डंकले ने अपनी मारी में 11 चौके और 3 छक्के लगाए।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...