17.9 C
London
Wednesday, June 17, 2026
HomeUncategorizedइस होली से अगली होली तक बुलंद रहेंगे इन 4 राशियों के...

इस होली से अगली होली तक बुलंद रहेंगे इन 4 राशियों के सितारे, लाभ ही लाभ

Published on

रंगों के त्योहार होली पर ग्रहों की विशेष स्थिति बन रही है. 30 साल बाद शनि स्वराशि कुंभ में विराजमान हैं. इसी राशि में शनि के साथ सूर्य और बुध की युति भी बन रही है. ज्योतिषियों का कहना है कि होली पर प्रमुख ग्रहों की ऐसी स्थिति कुछ राशियों को लंबे समय तक लाभ देने वाली है. आइए जानते हैं कि इस होली से अगली होली तक किन राशियों का सितारा बुलंदियों पर रहने वाला है.

1. मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों का व्यक्तित्व प्रभावी बना रहेगा. श्रेष्ठ कार्यों को गति देने में सफल होंगे. प्रबंधन प्रशासन पर भरोसा बढ़ेगा. भाग्य का पूरा साथ आपको मिलता रहेगा. व्यापारी वर्ग के लोगों को ज्यादा लाभ मिलेंगे. योजनागत ढंग से किए गए कार्य असफल नहीं होंगे. उपलब्धियों में वृद्धि होगी. निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे. विस्तार की योजनाएं आकार लेंगी. आपको तीन बातों पर ज्यादा ध्यान देना है. सहज सतर्कता से कार्य करते रहें. बड़ों का सानिध्य बनाए रखें. लक्ष्य पर ध्यान दें.

2. सिंह राशि- दान-पुण्य के कार्यों पर रुझान बढ़ेगा. पेशेवर जीवन में सफलता के अवसर प्राप्त होंगे. सबको साथ लेकर चलेंगे. विपक्षियों की रणनीतियां नाकाम होंगी. धर्म कार्यों से जुड़ेंगे. उत्तरार्ध में अवरोधों में तेजी से कमी आएगी. भूमि-भवन के मामले बनेंगे. यात्राओं की संभावना बढ़ेगी. संबंधों के बल मिलेगा. संस्कार परंपराओं पर जोर देंगे. नपातुला जोखिम ही लें. वाणिज्यिक कार्यों में स्पष्टता लाएं. कामकाजी प्रबंधन पर ध्यान बढ़ाएं.

3. तुला राशि- तुला राशि वाले बड़े लक्ष्यों पर फोकस रखेंगे. धार्मिक एवं मनोरंजक यात्राएं होंगी. मन की बात कहने में सहज रहेंगे. अध्ययन अध्यापन में बेहतर रुचि बढ़ेगी. समय उत्तरोत्तर संवरेगा. लक्ष्य को प्राप्त करेंगे. रोग, बीमारियों से बचे रहेंगे. पेशेवर लोगों का प्रदर्शन सुधरेगा. सेवाक्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित कर सकते हैं. सभी को जोड़कर आगे बढ़ेंगे. विपक्ष शांत होगा. लंबित कार्यों को आगे बढ़ाएं.

4. धनु राशि- साहस पराक्रम और संपर्क बेहतर बना रहेगा. शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी. मित्रों के साथ श्रेष्ठ पल साझा करेंगे. पढ़ाई-लिखाई करने वालों को अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी. नए प्रयासों से सभी प्रभावित होंगे. घर में सुख सौख्य रहेगा. संसाधनों में वृद्धि होगी. भावुकता और अतिउत्साह पर नियंत्रण रखें. अनुशासन बनाए रखें. आर्थिक मामलों में धैर्य बढ़ाएं. बड़ों की सलाह पर ध्यान दें. यात्रा पर जाना पड़ सकता है. दोस्तों-रिश्तेदारों के साथ संबंध बेहतर होंगे.

Latest articles

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...