15.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहोली के दिन पाकिस्‍तान में चर्चित हिंदू डॉक्‍टर की गला रेतकर हत्‍या,...

होली के दिन पाकिस्‍तान में चर्चित हिंदू डॉक्‍टर की गला रेतकर हत्‍या, मामूली विवाद में ड्राइवर ने ली जान

Published on

इस्‍लामाबाद

पाकिस्‍तान में चर्चित हिंदू डॉक्‍टर धर्म देव राठी की कथित रूप से उनके ड्राइवर हनीफ लेघारी ने ही घर के अंदर गला काटकर हत्‍या कर दी है। इस घटना के एक दिन बाद आरोपी ड्राइवर को अरेस्‍ट कर‍ लिया गया है। डॉक्‍टर धर्म देव पाकिस्‍तान के हैदराबाद शहर के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि आरोपी ड्राइवर ने डॉक्‍टर धर्म देव के घर से चाकू निकाला और उनकी गला काटकर हत्‍या कर दी।

पुलिस ने अब एक दिन बाद आरोपी ड्राइवर को अरेस्‍ट कर‍ लिया है। डॉक्‍टर के खाना बनाने वाले ने पुलिस को बताया कि डॉक्‍टर और ड्राइवर के बीच में रास्‍ते में ही विवाद हुआ था। ड्राइवर जब घर पहुंचा तब उसने किचन में जाकर चाकू निकाला और डॉक्‍टर के घर के अंदर ही गला रेतकर हत्‍या कर दी। इसके बाद ड्राइवर डॉक्‍टर की ही कार से फरार हो गया। द नेशन की रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्‍टर धर्मदेव हैदराबाद के एक सम्‍मानित डॉक्‍टर थे।

इस बीच पाकिस्‍तान के अल्‍पसंख्‍यक मामलों के प्रांतीय मंत्री ज्ञान चंद इसरानी ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को अरेस्‍ट करने पर पुलिस की प्रशंसा की है। उन्‍होंने मृतक डॉक्‍टर के परिवार को आश्‍वासन दिया कि उनको न्‍याय मिलेगा। इस बीच पाकिस्‍तान में सत्‍तारूढ़ पाकिस्‍तान पीपील्‍स पार्टी की महिला शाखा की चीफ फरयाल तालपुर ने हत्‍या की निंदा की है। उन्‍होंने कहा कि यह घटना बहुत ही दिल को दुखाने वाली है। उन्‍होंने भी डॉक्‍टर के परिवार को न्‍याय का पूरा भरोसा दिया है। उन्‍होंने कहा कि इस तरह की घटना बहुत ही दुखद है, वह भी तब जब हम होली मना रहे हैं।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...