6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराष्ट्रीयसिसोदिया को लगा एक और झटका, आज पूछताछ के बाद ED ने...

सिसोदिया को लगा एक और झटका, आज पूछताछ के बाद ED ने किया गिरफ्तार

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को एक और झटका लगा है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम दिल्ली की शराब नीति मामले में गुरुवार को मनीष सिसोदिया को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले मंगलवार को भी ईडी की टीम ने करीब 6 घंटे तक जेल में ही सिसोदिया से सवाल जवाब किया था। शराब नीति में घोटाले में ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच कर रही है। मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने शराब नीति में कथित घोटाले के मामले में 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने सिसोदिया को 20 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। सिसोदिया तिहाड़ जेल में बंद हैं।

उधर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ईडी की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने कहा है कि ‘मनीष को पहले CBI ने गिरफ्तार किया। CBI को कोई सबूत नहीं मिला, रेड में कोई पैसा नहीं मिला। कल बेल पर सुनवाई है। कल मनीष छूट जाते। तो आज ED ने गिरफ्तार कर लिया। इनका एक ही मकसद है- मनीष को हर हालत में अंदर रखना। रोज नए फर्जी मामले बनाकर। जनता देख रही है। जनता जवाब देगी’।

‘जवाब देने में टालमटोल कर रहे थे सिसोदिया’
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति में कथित अनियमितता से संबंधित धन शोधन के आरोपों को लेकर गुरुवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि 51 वर्षीय नेता को धन शोधन निरोधक कानून (पीएमएलए) के तहत तिहाड़ जेल में दूसरे दौर की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। जांच एजेंसी ने आरोप लगाया कि सिसोदिया अपने जवाब में ‘टालमटोल’ कर रहे थे और ‘जांच में सहयोग नहीं’ कर रहे थे।

क्या है मामला
दिल्ली में वर्ष 2021-22 के लिए बनाई गई और अब रद्द की जा चुकी आबकारी नीति को तैयार करने और इसे लागू करने में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा 26 फरवरी को गिरफ्तार किये जाने के बाद सिसोदिया फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। ईडी ने सिसोदिया से पहले दौर की पूछताछ सात मार्च को थी।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...