भोपाल
भेल भोपाल कॉडर के महाप्रबंधक एवं दिल्ली में पदस्थ बीके सिंह का तबादला भोपाल यूनिट में हो गया है। मंगलवार को भेल दिल्ली कॉरपोरेट ने आदेश भी जारी कर दिये हैं। गौरतलब है कि वह दिल्ली नोयडा पीएस-पीईएम में महाप्रबंधक के पद पर लंबे समय से काम कर रहे थे। सूत्रों का कहना है कि जब उनका तबादला भोपाल यूनिट से प्रमोशन के बाद किया गया था तब वह वक्र्स इंजीनियरिंग एफसीएक्स में पदस्थ थे । ऐसे में उन्हें फिर से यही विभाग सौंपा जा सकता है वैसे भी यह विभाग लंबे समय से रिक्त है ।
यह भी कहा जा रहा है कि पूर्व महाप्रबंधक एसवी सिंह की तर्ज पर उन्हें नगर प्रशासन विभाग भी दिया जा सकता है । गौरतलब है कि श्री सिंह भोपाल कॉडर के तेज तर्रार अफसर हैं और काफी समय से उनके आने का इंतजार था । इस हिसाब से देखा जाये तो भेल के मुखिया धीर-धीरे एक मजबूत टीम तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं ।
